फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police and Revenue Department should work together to settle land dispute cases

Basti News: पुलिस व राजस्व विभाग सामंजस्य बनाकर निपटाएं जमीन विवाद के मामले

Sat, 25 Nov 2023 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Police and Revenue Department should work together to settle land dispute cases
​कोतवाली में समाधान दिवस में लोगो की समस्या सुनते अ​धिकारी।
बस्ती। थाना समाधान दिवस पर कलवारी में शनिवार को डीएम अंद्रा वामसी और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने फरियादियों की समस्या को सुना। डीएम ने पुलिस व राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि जमीन से संबंधित विवादित मामलों में दोनों विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन

जमीनी विवादों को पुलिस कर्मी बिना राजस्व कर्मियों के न हल करें। शिकायतों के शत प्रतिशत समाधान का प्रयास करें। यदि कोई पक्ष असंतुष्ट है तो उससे कारणों को जानते हुए कार्रवाई करें। किसी भी दशा में भ्रामक रिपोर्ट न करें। कोतवाली में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने का निर्देश मातहतों को दिया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर एसडीएम भानपुर शत्रुघ्न पाठक ने 11 मामलों पर सुनवाई किया। जिसमें राजस्व की शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण हुआ। मौके पर थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed