फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stabbing at scrap shop; father and son critically injured.

Basti News: कबाड़ की दुकान पर चाकूबाजी, पिता-पुत्र गंभीर

Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Stabbing at scrap shop; father and son critically injured.
कप्तानगंज। कस्बे में कबाड़ की दुकान पर ईंट-पत्थर अलग कर तौलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दुकानदार और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज निवासी भगवान प्रसाद गुप्ता कबाड़ का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कस्बे का एक व्यक्ति कबाड़ लेकर पहुंचा। कबाड़ में ईंट-पत्थर भी रखे थे। भगवान प्रसाद ने ईंट-पत्थर अलग कर कबाड़ तौलने को कहा तो वह नाराज हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद उसने चाकू से भगवान प्रसाद पर हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे उनके बेटे अभिषेक गुप्ता पर भी चाकू से वार किया गया। दोनों के घायल होने पर मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। भगवान प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर शरीफ मोहम्मद निवासी कप्तानगंज कस्बा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed