फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special trains running late; passengers inconvenienced.

Basti News: देरी से चल रही स्पेशल ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Fri, 18 Sep 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Special trains running late; passengers inconvenienced.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार को गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 10 घंटे 44 मिनट और सहरसा एक्सप्रेस करीब सात घंटे देरी से बस्ती पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारणी के अनुसार गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस के बस्ती पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:35 बजे है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन 10 घंटे 44 मिनट देरी से दोपहर 3:20 बजे पहुंची। वहीं, सहरसा एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 5:45 बजे है, लेकिन यह करीब सात घंटे देरी से दोपहर 12:40 बजे स्टेशन पहुंची। दोनों ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 4 घंटे 45 मिनट देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रेल मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक और कॉशन के कारण कभी-कभी ट्रेनों के संचालन में देरी होती है। ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed