फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police alert in lockdown

बिना वजह बाहर निकले लोगों को पुलिस ने चेताया

Sun, 12 Jul 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
police alert in lockdown
बिना वजह बाहर निकले लोगों को पुलिस ने चेताया
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान भी बंद रहे। लोग जरूरी काम पर ही बाहर निकले। हालांकि कुछ जगह बेवजह बाहर निकले लोगों को पुलिस चेताया।
लॉकडाउन के चलते समूचे जिले में बाजार बंद रहे। बिना वजह किसी का का सड़कों पर निकलना प्रतिबंधित रहा। बाहर पुलिस ने इसकी भी जांच की कि जो बाहर निकले हैं, उन्होंने मास्क व हेलमेट लगाया है कि नहीं। वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। शहरी क्षेत्र के गांधी नगर, कंपनी बाग, कटरा, मालवीय मार्ग, रौता चौराहा, बड़े वन, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन चौराहा, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार चौराहा, करुआ बाबा के अलावा कप्तानगंज, हर्रैया, भानपुर, महराजगंज, मुंडेरवा, ओडवारा, खजौला, हड़िया चौराहा विक्रमजोत, छावनी आदि स्थानों पर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

दिनभर सड़कों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन स्थिति का जायजा लेते रहे। इस बीच नोडल अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील, डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने लॉकडाउन की हालातों पर नजर डालने के लिए दिन भर भ्रमण किया। पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी दिन भर मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए। एसपी ने थानावार पुलिस की ड्यूटी लगा रखी थी। दिन भर सेट पर थाने दारों का लोकेशन पुलिस के अधिकारी जानते रहे। हालांकि बाजार तो बंद रहा, मगर जरूरी सामान मसलन मेडिकल स्टोर, खानपान, सब्जी की दुकानें आदि खुली रहीं। नगर पालिका व फायर बिग्रेड की टीम ने शहरी इलाके में सेनेटाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया, कप्तानगंज, महराजगंज, दुबौलिया, नगर, गोटवा, भानपुर, सोनहा, सल्टौआ, वाल्टरगंज, मानिकचंद, मुंडेरवा, महादेवा, लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार इन क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का पालन हुआ। दिन भर पुलिस की गाड़ियां सड़क पर दौड़ती रहीं। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, छावनी, विक्रमजोत, मलौली गोसाईं, बस्थनवां, पटखापुर, कवलपुर, खतमसराय, अमोढ़ा, केनौना में बाजार बंद रहे। सड़कों पर मिला-जुला असर रहा। पुलिस दिनभर वाहनों की जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed