{"_id":"64652ad87ba2c0f0ed0ff654","slug":"pm-modi-praised-the-development-work-of-mp-harish-dwivedi-basti-news-c-7-1-171444-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद हरीश द्विवेदी के विकास कार्यों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद हरीश द्विवेदी के विकास कार्यों को सराहा
Thu, 18 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और सांसद हरीश द्विवेदी।
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद हरीश द्विवेदी की ओर से लोकसभा क्षेत्र की प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी महिला के धन्यवाद का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री ने उस ट्वीट को रिट्वीट किया। सांसद हरीश द्विवेदी के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री आवास की महिला लाभार्थी के धन्यवाद का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं ने रूरल डेवलपमेंट की आधारशिला रखी है। मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके नेतृत्व में मोदी मिशन को अपने क्षेत्र की जनता तक ले जा रहा हूं। आज बस्ती का हर गांव विकास का मॉडल बन रहा है। सांसद के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा और उसे रिट्वीट करते हुए लिखा कि ...पक्के मकानों ने कैसे हमारे गरीब भाई-बहनों के जीवन को रोशन किया है, यूपी में बस्ती का यह विकास कार्य इसका एक बेहतरीन उदाहरण है...। प्रधानमंत्री मोदी के रिट्वीट करने के पश्चात बस्ती ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों ने इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में इस वीडियो को ट्विटर पर 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों की संख्या में लोगों इने से लाइक और रिट्वीट किया।
सांसद हरीश द्विवेदी की प्रमुख उपलब्धियां
1. सांसद निधि से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम 500 सीटर 10 करोड़ की लागत का।
2. शहर के चारों तरफ रिंग रोड की स्वीकृति
3. दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय एवं पुस्तकालय
4. कटेश्वर पार्क का सुंदरीकरण 5. सांसद निधि से पचपेडिया मार्ग का निर्माण
6. कैली रोड का चौड़ीकरण तथा नवनिर्माण
7. शहर के विभिन्न स्थानों पर ओपन जिम8. महापुरुषों के मूर्ति का सुंदरीकरण 9. शास्त्री चौक रेलवे स्टेशन पर ऊंचा तिरंगा झंडा
10. आवास विकास में आधुनिक पार्क का निर्माण
11. प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट लाइट
12. केंद्रीय विद्यालय का 2 पालियों में संचलन
13. महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज का निर्माण
14. टाउन क्लब में आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुस्तकालय का संचालन
15. रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण
16. गैस पाइपलाइन
17. मनवर संगम एक्सप्रेस का तोहफा