फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup collided with a tree on Ram Janaki Marg, plumber died

Basti News: राम जानकी मार्ग पर पेड़ से टकराया पिकअप, प्लंबर की मौत

Thu, 22 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with a tree on Ram Janaki Marg, plumber died
कलवारी। राम-जानकी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के गायघाट महिला महाविद्यालय के पास बुधवार सुबह कुदरहा की तरफ जा रही पिकअप पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें सवार अमेठी जिले के निवासी प्लंबर की मौत हो गई। वहीं चारपाई बिछाकर सो रहे एक युवक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।
अमेठी जिले के जामो थानाक्षेत्र के बटेहरी निवासी 24 वर्षीय पवन यादव उसी क्षेत्र के उमापुर मिश्र निवासी 43 वर्षीय प्रदीप कुमार तिवारी को पिकअप में बैठाकर जल जीवन मिशन के तहत संतकबीरनगर के पौली ब्लॉक में पानी की टंकी का काम करने के लिए जा रहा था।
सुबह करीब पांच बजे गायघाट बाजार के महिला महाविद्यालय के सामने अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे चारपाई बिछाकर सो रहे कस्बे के निवासी राजेश मद्धेशिया को चारपाई समेत चपेट में लेते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक पवन यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि, राजेश मद्धेशिया और पिकअप में सोए प्रदीप तिवारी घायल हो गए। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोटिल प्रदीप तिवारी ने बताया कि वह और पवन यादव संतकबीर नगर जिला के पौली ब्लाॅक में पानी की टंकी बन रही थी, उसी में प्लंबर का काम करने जा रहे थे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे चालक के पिता ग्याबक्श ने बताया कि पवन कुमार उसका मझला बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed