फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people faces road problems

दस दिन में सात सौ किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने की चुनौती

Fri, 04 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
people faces road problems
गड्ढा मुक्त की जा रही रामनगर ब्लाक का बडोखर पटखौली मार्ग - फोटो : BASTI
दस दिन में सात सौ किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने की चुनौती
विज्ञापन

शासन ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश की सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश शासन ने दे रखा है। जिले में अभी तक महज 32 फीसदी सड़कें ही दुरुस्त हो सकी हैं। तय सीमा में दस दिन बाकी हैं, ऐसे में तकरीबन सात सौ किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करना पीडब्ल्यूडी के लिए चुनौती बनी हुई है। विभाग के इंजीनियरों का दावा है कि सभी ठेकेदारों से दिन-रात पैच का काम करवाया जा रहा है। लक्ष्य को समय से हासिल कर लिया जाएगा।
गड्ढामुक्ति के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक ने 476.72 व प्रांतीय खंड ने 549.87 किमी सड़कों के लिए कार्ययोजना तैयार की है। कुल मिलाकर 1026.59 किमी सड़कों का चयन किया गया है। इनमें अभी तक 330.20 किमी सड़कें ही दुरुस्त हो सकी हैं। अभी 696.39 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करना बाकी है। दूसरी तरफ शासन के निर्देश के अनुसार अब सिर्फ दस दिन में ही शेष सड़कों को गड्ढामुक्त करना है।
विज्ञापन

---
दिन-रात चल रहा गड्ढामुक्ति अभियान
मुख्य अभियंता इरफान अहमद ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक सभी सड़कें दुरुस्त करने के लिए दोनों खंडों के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंताओं की टीम को लगाया गया है। संबंधित ठेकेदारों को दिन व रात में भी काम करने का निर्देश दिया गया है। अभियान के लिए अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं। गड्ढो को समय सीमा के भीतर भर दिया जाएगा। जहां सड़क का फाइनल बचेगा उसे बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed