फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people annoyed with leaders

बांध पर जनप्रतिनिधियों के झेलना पड़ा गुस्सा

Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
basti
basti Updated Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
people annoyed with leaders
जनप्रतिनिधियों का विरोध करते गांववाले। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। अतिसंवेदनशील बने कटरिया-चांदपुर तटबंध और तटवर्ती ग्रामीणों का हाल जानने माननीयों का काफिला शनिवार को चांदपुर पहुंचा। जानकारी होते ही गांववालों ने घेर लिया। उनके सवालों पर हर्रैया विधायक ने कहा कि सरयू मैया को कड़ाही चढ़ा दो बांध बच जाएगा। इतना सुनते ही लोग भड़क गए। किसी तरह से सांसद ने शांत कराया। 
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे सांसद हरीश द्विवेदी और हर्रैया विधायक अजय सिंह का काफिला चांदपुर पहुंचा। थोड़ी ही देर बाद कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला भी पहुंच गए। माननीयों के कटरिया-चांदपुर तटबंध पर पहुंचने की जानकारी गांववालों को हो गई। बांध मरम्मत कार्य को देखते हुए जैसे ही चांदपुर गांव के पास पहुंचे कि गांव के लोगों ने विधायक अजय सिंह व सांसद हरीश द्विवेदी को घेर लिया। दोनों जनप्रतिनिधियों से तटबंध मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। भीड़ का कहना था कि दो साल से बांध कट रहा है, आप लोगों ने क्या किया। प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और नोकझोंक शुरू कर दी। सांसद ने कहा कि आप लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। तभी हर्रैया विधायक अजय सिंह सलाह देने लगे कि आप लोग मिलकर सरयू मां को कड़ाही चढ़ाएं, जिससे गांव कटने से बच जाएगा। जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए। इसी बीच स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल पहुंच गए। गांववालों ने उनसे भी सवालों की झंडी लगा दी। आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक होते हुए कटान के तीसरे दिन बाद दिख रहे हैं। कहा कि चुनाव के समय खूब आश्वासन दिया लेकिन ऐन मौके पर गायब हो गए। कहा कि विधायक जब तीन दिन बाद पहुंचेंगे तो हम लोगों की सुध कौन लेगा। महिलाएं जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से गुस्से में दिखीं। कहा कि नेता लोग यहां सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन



तटबंध का 20 मीटर बेस नदी में समाया

दुबौलिया। जिले के अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध की हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार आधी रात कटान के पास ही बेस बैठने लगा। जब तक नियंत्रण पाया जाता करीब 20 मीटर बेस धारा में कटकर सरयू नदी में समा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात चांदपुर कटान स्थल पर मरम्मत चल ही रही थी कि करीब सवा 11 बजे अचानक बेस बैठने लगा। मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों और अधिकारियों ने तत्काल ईंट रोड़े आदि से नियंत्रण बना लिया। हालांकि, करीब 20 मीटर बेस नदी की धारा में समा गया। शनिवार को भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से  42 सेमी ऊपर दर्ज किया गया है। ऐसे में नदी का कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दबाव बरकरार है। पानी से घिरे गांव खजांचीपुर, सूविखा बाबू, टेढ़वा आदि गांव के लोग पिछले एक माह से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इन गांवों में बसे लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिलासपुरा, पहाड़वापुर गांव के बीच नदी तेजी से कटान कर तटबंध की तरफ बढ़ रही है। तटबंध पर बाढ़खंड के अधिशाषी अभियंता, डीके त्रिपाठी, एसडीओ जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता स्वप्निल श्रीवास्तव कैंप कर रहे हैं। तटबंध पर हर्रैया एसडीएम एसपी शुक्ल, तहसीलदार मोहम्मद जसीम, सीओ अरविंद वर्मा, एसओ पंकज गुप्ता व पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में हैं। पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से लंच पैकेट दिया जा रहा है। एसडीएम एसपी शुक्ल ने बताया कि दिलासपुरा के ग्रामीणों को बसाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन लोगों को विस्थापित कर दिया जाएगा। चांदपुर-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के निकट बने करीब एक दर्जन ठोकर व कटर पर धारा का दबाव बना हुआ है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी चिलमा डॉ. केएस चौधरी ने चांदपुर गांव में पशुपालकों को भूसे का वितरण किया। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दोपहर बाद हो रही बरसात के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है।

कल्याणपुर में विधायक ने दी पांच नावें
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त कल्याणपुर में विधायक अजय सिंह ने पानी से घिरे गांवों के लिए पांच नाव उपलब्ध कराई है।  शनिवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम के तहत बाढ़ के पानी से घिरे गांवों को क्षेत्रीय विधायक ने विधायक निधि से खरीदी नाव दी। जिसमें कल्याणपुर, सीतारामपुर, मडनामाझा, माझाकिता अव्वल, अशोकपुर माझा गांव के लोगों के सिपुर्द कर दिया गया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि गांवों की समस्याओं को देखते हुए अपने निधि से 18.5 फीट बड़ी स्टील की नाव उपलब्ध कराई है। प्रत्येक की लागत 74 हजार रुपये है। बाढ़ के दौरान पानी भर जाने पर भी हाट बाजार आने-जाने और पशुओं के चारा ढोने या आकस्मिक कार्य में प्रयोग किया जा सकता है। सांसद हरीश द्विवेदी ने गांव के सभी लोगों को राशनकार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस सिलिंडर, विधवा, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत के तहत फ्री चिकित्सा योजना के बारे बताया। किसी भी समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग दिए जाने का अश्वासन दिया। कार्यक्रम में नाव खरीद के लिए विधायक निधि से माझाकित अव्वल के प्रधान रामसमुझ को व कल्याणपुर के प्रधान संजय यादव को विधायक, सांसद ने चेक दिया गया। 

ठोकरों की मरम्मत की मांग उठाई 
कार्यक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने गांव बचाने के लिए ठोकरों के मरम्मत व बांध निर्माण की मांग की। सांसद और विधायक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कल्याणपुर निवासी दयावती, श्यामराजी, सुनील कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा के छिड़काव न करने और बीमार लोगों का ध्यान न देने की शिकायत की। संचालन परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने किया। एसडीएम शिव प्रताप शुक्ल, क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, बीडीओ इंन्द्रपाल सिंह यादव, एडीओ पंचायत आनंदस्वरूप सिंह, जेई फारूख अहमद, सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, कनिकराम चौधरी, कमलेश, विनय सिंह, समाजसेवी हनुमान सिंह, रमाकांत सिंह, प्रधान संजय यादव, अशोक सिंह, चौकी प्रभारी दिनेश सरोज भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed