फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patrol team's third ambulance service stopped

Basti News: एनएचएआई ने बंद कराई पेट्रोलिंग टीम की तीसरी एंबुलेंस सेवा

Fri, 19 Apr 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Patrol team's third ambulance service stopped
फोटो एक कालम
विज्ञापन

दुर्घटना होने पर समय से पेट्रोलिंग टीम नहीं पहुंच पा रही

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। एनएचएआई ने फोरलेन पर संचलित तीसरी एंबुलेंस सेवा को हटा लिया है। इससे दुर्घटना होने पर समय से पेट्रोलिंग टीम नहीं पहुंच पा रही है। दुर्घटना होने पर लोग प्राइवेट साधनों का सहारा ले रहे हैं।

बस्ती जिले में हाईवे पर बड़ेवन और चौकड़ी टोल प्लाजा है। इन दोनों टोल प्लाजा पर तीन एंबुलेंस और तीन पेट्रोलिंग गाड़ियां तैनात थीं। इन वाहनों से अयोध्या, गोंडा (हाईवे सीमा), बस्ती, संतकबीर नगर,गोरखपुर तक 116 किमी तक की दूरी में दुर्घटना होने और वाहनों के खराब होने पर सुरक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

इन गाड़ियों में पहली पेट्रोलिंग टीम अयोध्या से संसारीपुर, दूसरी टीम कप्तानगंज से कांटे और तीसरी टीम कांटे से गोरखपुर गीडा तक का सीमा क्षेत्र है। आपात कालीन में तीनों टीमें अतिरिक्त दूरी तय कर दुर्घटना स्थलतक पहुंचती थी। तीनों टीमें दुर्घटना होने पर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाती थी। कभी-कभार दुर्घटना में मारे गए लोगों को पोस्टमार्टम हाउस या मोर्चरी तक पहुंचाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई ने तीसरी पेट्रोलिंग टीम और एम्बुलेंस को एक सप्ताह से हटा लिया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि जनवरी में राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिएर तीसरी पेट्रोलिंग एंबुलेंस लगाई गई थी। उसे हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed