फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patch only patch on the road worth Rs 16 crore... footpath uprooted

Basti News: 16 करोड़ की सड़क पर पैच ही पैच... उखड़ गया फुटपाथ

Sun, 26 Nov 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Patch only patch on the road worth Rs 16 crore... footpath uprooted
तपसी धाम जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे।
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र में हाईवे से तपसी धाम को जोड़ने वाली 16 करोड़ रुपये से बनी सड़क बमुश्किल तीन साल भी नहीं चल पाई। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बनी इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा गया। इससे सड़क की गिट्टियां जगह-जगह उखड़ने लगी हैं। फुटपाथ के ईंट भी कई जगह से उखड़ गए हैं। जिम्मेदारों की भद न पिटे इसलिए सड़क पर पैच कार्य कराकर कमियों को छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन

तपसी धाम से मुख्यमंत्री का विशेष लगाव है। वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी यहां दो बार आ चुके हैं। मनवर तट पर स्थित तपसी धाम के विकास के लिए उन्होंने कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी थी। इसमें एक सड़क परियोजना भी रही। हाईवे पर स्थित भदावल से तपसी धाम को जोड़ते हुए ओझा गंज तक करीब चार किमी लंबाई में हाट मिक्स प्लांट से सड़क तैयार करने के लिए शासन से 16 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया।
विज्ञापन

निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को दी गई। इसके तहत पौने चार मीटर चौड़ी पिच सड़क और दोनों तरफ इंटरलॉकिंग फुटपाथ बनाना था। निर्माण के दौरान विभाग ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं किया। पैच कार्य खराब होने के चलते यह सड़क बनने के बाद से ही उखड़ने लगी। नई सड़क पर आम राहगीरों का आवागमन दूभर हो गया। मुख्यमंत्री की पहल पर बनी इस सड़क की दयनीय हालत पर कहीं विभाग की भद न पिट जाए, इसलिए जिम्मेदारों ने आननफानन मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। महज तीन साल पुरानी सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े पैच कार्य कराने पड़े हैं। इससे सड़क की सूरत बिगड़ गई है। चार किमी लंबी इस सड़क पर जुगाड़ ही जुगाड़ दिख रहा है। सड़क में बनाए गए पैच कार्य पर वाहनों को गड्डमड्ड होकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ की स्थिति हुई दयनीय
सड़क के दोनों तरफ बनाए गए इंटरलॉकिंग फुटपाथ की भी स्थिति दयनीय हो गई है। जगह-जगह इंटरलॉकिंग धंस गई है। ईंट उखड़कर तितर-बितर बिखरे पड़े हैं। विभागीय जानकारों की मानें तो इंटरलॉकिंग सड़क बनाने से पहले नीचे पत्थर बिछाकर उस पर बालू डालना था। मगर, निर्माण के समय पत्थर को मिट्टी से पैक किए जाने की खबर है। यही वजह हैं बारिश के समय इंटरलॉकिंग के नीचे बिछीं गिट्टियां उखड़ गईं।

हाट मिक्स प्लांट से बनी सड़क की उम्र पांच साल
विभागीय मानक के अनुसार हाट मिक्स प्लांट से बनने वाली सड़कें काफी उच्च क्वालिटी की होती हैं। सामान्य सड़कों से यह ज्यादा टिकाऊ माना जाता है। इसीलिए इन सड़कों के निर्माण में अधिक धन खर्च होता है। हाट मिक्स प्लांट के सड़क की उम्र कम से कम पांच साल होती है। मगर, तपसी धाम की सड़क मानक के अनुरूप अपनी उम्र भी नहीं पूरी कर सकी और बीच समय में ही टूटने लगी।
तपसी धाम की सड़क के बारे में हमें कोई जानकारी है। इस तरह की कोई शिकायत भी नहीं मिली है। यदि समय से पहले यह सड़क टूट रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-केशव लाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed