फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers are upset due to train delays and have to wait for hours at the station.

Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, स्टेशन पर करना पड़ा घंटों इंतजार

Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Passengers are upset due to train delays and have to wait for hours at the station.
पुरानी बस्ती। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली कई ट्रेनें विलंब से चलीं। मनवर-संगम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे और आम्रपाली एक्सप्रेस लगभग एक घंटे देरी से रवाना हुई। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के बाद छुट्टियां बिताकर लौट रहे यात्रियों की शनिवार को ट्रेनों में भीड़ रही। बस्ती से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन संख्या 14231 मनवर-संगम एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से रवाना हुई। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर परेशान होते रहे। वहीं, ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे देरी से चली।
विज्ञापन

सेमरियावां निवासी रत्नेश प्रताप यादव छुट्टी मनाने के बाद प्रयागराज लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन के देर से आने के कारण काफी परेशानी हुई। इसी तरह बिशनपुरवा, बस्ती निवासी संदीप चौधरी प्रयागराज में पढ़ाई करते हैं। छुट्टी के बाद लौटने के लिए वह मनवर-संगम एक्सप्रेस का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दूसरे डिवीजन में काम और गोंडा रेलखंड पर ब्लॉकिंग का असर
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दूसरे डिवीजन में कार्य चलने के साथ ही गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच ब्लॉकिंग का काम भी चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे का प्रयास है कि ट्रेनों का संचालन जल्द समय से हो। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

----------
दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं
त्योहारी सीजन में दिल्ली और मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। कई यात्री गेट के पास बैठकर जैसे-तैसे सफर करते दिखे। यात्रियों के अनुसार, ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed