फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   oxysion was reach on bad of drict hospital

जिला अस्पताल के 250 बेड पर सीधे पहुंचेगी ऑक्सीजन

Mon, 27 Sep 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
oxysion was reach on bad of drict hospital
जिला अस्पताल के 250 बेड पर सीधे पहुंचेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन

- 960 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला जेनेरेटर प्लांट दे रहा आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल के लगभग 250 बेड पर अब सीधे पाइप लाइन के जरिए मरीज को ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गया है। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अस्पताल में 960 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाला प्लांट लगाया गया है। बेड तक पाइप लाइन लगाने का कार्य पहले ही किया जा चुका है।
प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि अस्पताल के पुराने पीआईसीयू में तो अभी सिलिंडर से ही आपूर्ति दी जा रही है, जबकि शेष 250 बेड पर प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है, जो शेष बचे हैं उनका भी वायरिंग आदि का काम पूरा हो चुका है। तकनीकी कारणों से उसे प्लांट के सिस्टम से नहीं जोड़ा जा सका है। बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से लगाया गया है। प्लांट लगाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने डीआरडीओ को सौंपी है। प्लांट के लिए फाउंडेशन व शेड आदि बनाने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली एजेंसी एनएचएआई ने किया है। शेड व फाउंडेशन बनाने के बाद उसमें प्लांट की मशीनें लगाई जा चुकी हैं। कोविड काल के दौरान सबसे पहले मरीज को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। वहां पर प्राथमिक उपचार के साथ ही उसकी कोविड की जांच की जा रही थी। पॉजिटिव पाए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में बने कोविड अस्पताल में रेफर कर दिया जा रहा था। चिकित्सकों की माने तो उस दौरान जो भी मरीज आ रहे थे, उनमें से अधिकांश को सांस फूलने की समस्या था। उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से कम हो रहा था, और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। उस समय इमरजेंसी में बेड खाली न होने व ऑक्सीजन की कमी के कारण काफी मरीजों के इलाज में दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब जबकि अस्पताल में खुद अपना ऑक्सीजन प्लांट लग गया है, तो मरीजों को आक्सीजन देने की समस्या दूर हो गई है। अस्पताल में बेड व इलाज की अन्य सुविधाएं पर्याप्त हैं, ऐसे में ऑक्सीजन की समस्या हल हो जाने के बाद कोविड की तीसरी लहर आती भी है तो उसका सामना आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

----------
प्लांट काम करने लगा
जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। प्लांट को लगाने का ठेका लेने वाली लखनऊ की फर्म सिंडिकेट इंडस्ट्रियल सर्विसेज की टीम ने प्लांट पर काम पूरा कर लिया है। कंपनी के सर्विस मैनेजर आशीष ने बताया कि प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। प्लांट में कनेक्शन देने का भी काम करीब-करीब पूरा हो गया है। अस्पताल में अब से 250 बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed