फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order for payment of Rs 8.82 lakh incurred on repairing the truck

Basti News: ट्रक की मरम्मत पर हुए खर्च 8.82 लाख के भुगतान का आदेश

Sun, 20 Oct 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Order for payment of Rs 8.82 lakh incurred on repairing the truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा, सदस्य अजय प्रकाश सिंह ने ट्रक की मरम्मध्पर हुए खर्च 8 लाख 82 हजार 707 रुपये ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने बीमा कंपनी पर एक लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
नगर थाना क्षेत्र के बेलाडी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह ने उपभोक्ता अदालत में मुकदमा दाखिल किया। विवरण के अनुसार, अनिल सिंह ने जीविकोपार्जन के लिए एक ट्रक खरीदा था। इसका बीमा श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से कराया था।
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी नौ मई 2021 से आठ मई 2022 तक वैध थी। एक अप्रैल 2022 को अनिल सिंह का ट्रक पलट गया। इसकी सूचना दूसरे ही दिन इंश्योरेंस कंपनी को दी गई।
कंपनी के सर्वेयर ने अपनी रिपोर्ट इंश्योरेंस कंपनी को सौंप दी। सारे प्रपत्रों के साथ बीमा क्लेम की मरम्मत धनराशि प्राप्त करने के लिए दावा प्रस्तुत किया गया, जिसे बीमा कंपनी ने देने से इन्कार कर दिया। तब विवश होकर यह मुकदमा दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी की तरफ से न्यायालय में उपस्थित होकर के जवाब दावा प्रस्तुत किया गया और कहा गया की बीमा की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। इसलिए मरम्मत धनराशि प्राप्त करने के अधिकारी नहीं है।
दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने माना कि इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ग्राहक के ट्रक की मरम्मत का खर्च न देकर सेवाओं में लापरवाही की है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed