{"_id":"573e055b4f1c1bf857ac7551","slug":"opposes-gst-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी का प्रारूप व्यापारियों से धोखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी का प्रारूप व्यापारियों से धोखा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बनवारी लाल कंछल ने व्यापरियो को संबोधित किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सपा सरकार की सराहना की और केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। जीएसटी बिल के प्रारूप को व्यापारियों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने जिस रूप में बिल का मसौदा तैयार किया है, वह यदि लागू हो गया तो प्रदेश के अंदर व्यापार करने पर भी केंद्रीय और प्रांतीय जीएसटी अदा करना होगा।
स्टेशन रोड स्थित होटल में व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में तमाम कदम उठा रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था व्यापारियों के अनुकूल है। सभी आयकर दाताओं का बीमा करने की मांग करते हुए बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार पंजीकृत व्यापारियों का बीमा करा रही है। इसके लिए टाटा एआईजी कंपनी से करार हुआ है। इसे देखते हुए केंद्र को सभी पैन कार्ड धारकों का बीमा कराना चाहिए।
साथ ही अटल पेंशन योजना की तरह अटल व्यापारी पेंशन योजना अथवा प्रधानमंत्री व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री बृजेश सिंह मुन्ना ने किया। इस दौरान अरुण गिरोत्रा, प्रमोद गाडिया, रविंदर पाल सिंह, राजीव गंभीर, नितिन बलेचा, पंकज त्रिपाठी, राम विनय पांडेय, बाल कृष्ण मिश्रा, महेंद्र पांडेय, गौरी शंकर पाल, बीएम शुक्ला, सर्वेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र चौधरी, राजेश चित्रगुप्त, रमेश सिंह, डा. वीरेंद्र त्रिपाठी योगेश भाटिया, सुभाष शुक्ल, इंद्रभुजा, सीके अग्रहरि, आशीष कुमार, शिव श्याम चौधरी, शिव कुमार अग्रहरि, जोखू अग्रहरि, कुलविंदर सिंह, अयोध्या प्रसाद कसौधन, अनिल कुमार, पवन चौरसिया, मनीष कसौधन समेत तमाम अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर पत्रकार वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जिला पंचायत द्वारा 10-10 वर्ष पुराने सीपी टैक्स की नोटिस दिए जाने की निंदा की और कहा कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ऐसा कर लिए जाना चाहिए। कहा कि चौराहों पर खड़े सचल दल से व्यापारी आजिज आ चुके हैं। कंछल ने कहा कि मेरठ के प्रांतीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार पिछले डेढ़ वर्ष में 44 जिलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित हो चुका है। शेष जिलों में वर्ष के अंत तक सम्मेलन करा लिए जाएंगे।
फायर ब्रिगेड की मनमानी वसूली और सैंपलिंग के दौरान आने वाली विसंगतियों की विस्तार से चर्चा की और इससे निपटने का मंत्र भी बताया। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर मणि पांडेय, उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि एवं प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह राहुल ने भी व्यापारी हितों की चर्चा की। प्रांतीय अध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।