फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Omveer Singh will be new ssp, Yashveer Singh Transferred to Jaunpur

बस्ती : नए पुलिस कप्तान होंगे ओमवीर सिंह, जौनपुर भेजे गए यशवीर सिंह

Wed, 07 Oct 2026 03:41 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 07 Oct 2026 03:41 PM IST
सार

नए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के सामने जिले की कानून-व्यवस्था संभालने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी। बस्ती में अपराध के साथ साइबर ठगी, यातायात, महिला सुरक्षा और थानों की कार्यप्रणाली प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Omveer Singh will be new ssp, Yashveer Singh Transferred to Jaunpur
ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब ओमवीर सिंह संभालेंगे। शासन ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का तबादला करते हुए जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया है। वहीं बलिया के पुलिस अधीक्षक रहे ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन


डॉ. यशवीर सिंह का लंबित मामलों के निस्तारण पर रहा फोकस
डॉ. यशवीर सिंह के कार्यकाल में जिले में अपराध नियंत्रण के साथ लंबित मामलों के निस्तारण और अभियानों पर पुलिस का फोकस रहा। साइबर अपराध, संगठित अपराध और महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई को लेकर भी पुलिस की ओर से अभियान चलाए गए। हाल के दिनों में अपराध के मामलों में उनके स्तर से कई मामलों में कड़ा रुख अपनाया गया।
विज्ञापन


अब नए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के सामने जिले की कानून-व्यवस्था संभालने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी। बस्ती में अपराध के साथ साइबर ठगी, यातायात, महिला सुरक्षा और थानों की कार्यप्रणाली प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed