फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   oil tanker Fase-petrol will be dry

फंस गए ट्रक-टैंकर, पेट्रोल डीजल पर बढ़ा संकट

Tue, 26 Jul 2022 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
oil tanker Fase-petrol will be dry
फंस गए ट्रक-टैंकर, पेट्रोल-डीजल का हो सकता है संकट
विज्ञापन

बस्ती। कांवड़ यात्रा की वजह से रूट बदलने के कारण शहर में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति गड़बड़ा सकती है। वहीं, सब्जी मंडी में सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इस कारण लोगों को ताजा सब्जी नहीं मिल रही है। समस्या गंभीर न हो जाए इसलिए पेट्रोलियम एसोसिएशन ने शासन व प्रशासन को पत्र लिखकर तेल व गैस के टैंकरों को जिले में प्रवेश करने देने का अनुरोध किया है।
दरअसल, कांवड़ मेला के चलते पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति करने वाले वाहनों को जिले से बाहर रोक दिया गया है। अगर वाहनों को शहर में नहीं आने दिया गया, तो पेट्रोल पंपों का पुराना स्टॉक समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पाएगा। यही वजह है कि पेट्रोलियम एसोसिएशन ने शासन व प्रशासन को पत्र लिखकर आगाह किया है। एसोसिएशन के अशोक सिंह ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि पेट्रोल पंप के टैंकरों को जगह-जगह रोका गया है। इस कारण पेट्रोल पंपों तक डीजल और पेट्रोल नहीं पहुंच पा रहा है। पुराना स्टाक भी खत्म होने वाला है। यदि जल्द ही आपूर्ति नहीं हुई तो अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि शहर के गांधीनगर स्थित पेट्रोल पंप के टैंकर को डुमरियागंज में तीन दिनों से रोका गया है। वहीं, गैस के ट्रकों को शहर में नहीं आने दिया जा रहा है। मगहर से रूट बदलने के कारण वे वहीं खड़े हैं। अगर यही स्थिति एक दो-दिन और रही तो पेट्रोल पंप समेत गैस की स्थिति ड्राई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ सत्यवीर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे बंद किया गया है। इस कारण वाहन रोके गए हैं। यात्रा समाप्त होते ही सड़क खाली हो जाएगी और वाहनों को शहर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed