फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers and employees took oath on the ideals of the Constitution

Basti News: अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली संविधान के आदर्शों की शपथ

Sun, 26 Nov 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees took oath on the ideals of the Constitution
आयुक्त सभागार में कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ।
बस्ती। सरकारी कार्यालयों में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान के आदर्शों की शपथ ली। लोगों ने संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पांडेय की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। संविधान के मूल्यों एवं सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उसके आदर्शों की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल एवं उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव ने संविधान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हमने पिछले सात दशकाें में अनेक चुनौतियों के बावजूद संविधान में निहित गणतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप शासन चलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, सांख्यकीय अधिकारी राजेश रसाल, रमेश चंद्र, जितेंद्र श्रीवास्तव, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अंद्रा वामसी ने संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आलोक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ जयदेव सीएस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed