फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   office management training

Basti News: कार्यालय प्रबंधन की कला में हैं रोजगार के अवसर, सेवायोजन देगा प्रशिक्षण

Sat, 25 Mar 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
office management training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कार्यालय प्रबंधन किसी भी संस्थान का वह अंग होता है, जिसके बिना संस्थान अधूरा है। कार्यालय प्रबंधन में संस्थान के द्वारा किए गए व्यावहारिक कार्यों को कागजी रूप दिया जाता है। किसी भी संगठन की उन्नति में कार्यालय प्रबंधन का योगदान महत्वपूर्ण होता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सेवायोजन विभाग 75 युवाओं को कार्यालय प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन मांग रहा है।
कार्यालय प्रबंधन का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यालय प्रबंधन की कला को पाठ्यक्रम के जरिये सिखाया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों के तहत इस क्षेत्र का सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान दिया जाता है। प्रशिक्षण में कंप्यूटर टाइपिंग, आशुलिपि सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, प्रारंभिक गणित, सचिवीय पद्यति, बुक कीपिंग और एकाउंटेंसी के बारे में पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन ओझा ने बताया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए 11 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों को 12 अप्रैल को साक्षात्कार के आधार पर पढ़ाई के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed