{"_id":"661dac6c5b667a1a0404d6aa","slug":"now-food-items-will-not-have-to-be-tested-outside-basti-news-c-207-1-sgkp1006-115022-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खाद्य पदार्थों की जांच अब नहीं करानी पड़ेगी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खाद्य पदार्थों की जांच अब नहीं करानी पड़ेगी बाहर
Tue, 16 Apr 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
माह भीतर बनकर तैयार हो जाएगी खाद्य-औषधि प्रयोगशाला
मंडलीय प्रयोगशाला पर खर्च हो रहे 23.25 करोड़ रुपये
साउंड, वाटर व एयरप्रूफ बन रही खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल में बहुत जल्द खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला तैयार हो जाएगी। इससे विभाग के अधिकारी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच आसानी से करवाकर मंडल के लोगों को निरोगी बना सकेंगे।
अभी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी व निरीक्षक खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ, बनारस व अन्य जगहों पर भेजते हैं। लिहाजा उनकी जांच में जहां देरी होती है, वहीं मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई होने में लंबा समय लग जाता है।
ऐसे में तस्करों व मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमे में प्रभावी पैरवी नहीं हो पाती है। मिलावटखोरों को यह भी शिकायत रहती है कि जांच में देरी के कारण उनका नमूने के रूप में लिया गया खाद्य पदार्थ गुणवत्ताविहीन हो गया।
विज्ञापन
इस प्रयोगशाला का निर्माण 23.25 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। पूरा ढांचा बनकर तैयार हो गया है। दीवार की चुनाई भी हो चुकी है। प्लास्टर, फर्श व आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि महीने भीतर यह भवन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
...
पांच साल से चल रहा लैब का निर्माण
जून 2019 में प्रदेश सरकार ने बस्ती समेत सहारनपुर, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोंडा, आजमगढ़ व मिर्जापुर मंडल मुख्यालयों पर खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला व मंडलीय कार्यालय खोले जाने का निर्देश जारी किया था। इसी के तहत बस्ती मंडल मुख्यालय स्थित बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास करीब 0.435 हेक्टेयर जमीन पर उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम ने प्रयोगशाला का निर्माण शुरू किया था।उ यूपी सिडको के सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, प्रयोगशाला में 12 कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें प्रयोगशाला प्रभारी कक्ष, कार्यालय कक्ष, नमूना प्राप्ति कक्ष, कोडिंग कक्ष, नमूना स्टोरेज कक्ष, संयंत्र कक्ष, रासायनिक प्रयोगशाला कक्ष, विश्राम कक्ष, हाट कक्ष, अभिलेख कक्ष, स्टोर व प्रसाधन का इंतजाम किया जाएगा।
...
कोट
खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव व अवर अभियंताओं की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसी माह भवन तैयार हो जाएगा।
- इं. देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता यूपी सिडको बस्ती