फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to KD hospital...lock put on wards and OPD

Basti News: केडी अस्पताल को नोटिस...वार्ड और ओपीडी पर जड़ा ताला

Sun, 20 Jul 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to KD hospital...lock put on wards and OPD
बस्ती। शहर के जिगिना स्थित केडी अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत मामले में स्वास्थ्य महकमा ने एक्शन लेते हुए आंशिक रूप से अस्पताल की सेवा पर रोक लगा दी। वार्ड और ओपीडी पर ताला लगा दिया। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

छह दिन पहले सोमवार को अस्पताल में 22 दिन तक बच्चे की मौत हो गई थी। यहां बच्चे को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इसके एवज में पीड़ित से दो लाख रुपये ले लिए गए थे जबकि पीड़ित के पास आयुष्मान कार्ड भी था। बच्चे की मौत के बाद हंगामा मचा था।
विज्ञापन

जिस पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित किया। टीम जांच कर रही, लेकिन अभी तक रिपोर्ट आख्या सीएमओ के पास नहीं पहुंचा है। इससे अस्पताल पर अन्य कार्रवाई नहीं हो सकी है। शहर के जिगिना चौराहा के निकट स्थित केडी अस्पताल में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम के छोटू ने नवजात को भर्ती किया था। बताया था कि पत्नी की पिछले महीने निजी हॉस्पिटल में सीजर से डिलीवरी हुई। नवजात के गंदा पीने की बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अस्पताल से नवजात को इलाज के लिए जिगिना स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भेजा गया। यहां उनके बच्चे को भर्ती किया गया। कुछ दिन इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। घर ले जाने पर फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन इसी अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि संबंधित अस्पताल में 22 दिनों से बच्चे को भर्ती रखा गया था। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को रेफर करने के बजाय अस्पताल संचालक ने बकाया 30 हजार भुगतान चुकता करने की शर्त रख दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। विभाग भी सक्रिय हुआ। हालांकि, बाद में परिजनों ने शिकायत को वापस ले लिया, लेकिन एहतियातन स्वास्थ्य विभाग जांच करा रहा है और टीम अस्पताल का रिकार्ड खंगाल रही है। वैध पंजीकरण न होने की दशा में भी कैसे अस्पताल में मरीज को भर्ती किया जा रहा था और उपचार करा रहे थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी व आईपीडी सेवा बंद करा दी गई है। जांच टीम से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है।

रिपोर्ट आने तक अस्पताल के संचालन पर रोक है। जांच टीम के अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह का कहना है कि अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं हो रहे, न ही ओपीडी चल रही है। पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद ही पंजीकरण पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed