फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice issued to shopkeeper for negligence

Basti News: लापरवाही मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी

Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to shopkeeper for negligence
कृषक सेवा केंद्र मुजहना का निरीक्षण करते डीएओ बाबूराम मौर्य स्रोत विभाग
बस्ती। इफ्को कृषक सेवा केंद्र मुजहना सांऊघाट का जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य ने निरीक्षण किया। मौके पर एनपीके 108 बोरी पाया गया। स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर नहीं पाया गया और उर्वरक पर देय अनुदान की राशि की वॉल पेंटिंग भी नहीं पाई। इस पर विक्रेता को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि अधिकारी ने किसान सेवा केंद्र नवीन मंडी बस्ती का निरीक्षण किया। मौके पर उपलब्ध 89.95 डीएपी में से 9.1 एमटी उर्वरक का वितरण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि 20 नवंबर को जनपद को 1200 एमटी इफ्को डीएपी प्राप्त हुई है जो नियमानुसार समितियों पर प्रेषित किया जा रहा है। साथ ही निजी क्षेत्र की पीपीएल कंपनी की 171 एमटी डीएपी तथा 381 एमटी एनपीके सहकारिता क्षेत्र को तथा 175 एमटी डीएपी व 401 एमटी एनपीके निजी क्षेत्र के केंद्रों पर किसानों में वितरण के लिए प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को दुकान पर उर्वरकों का निर्धारित मूल्य व अनुदान का अंकन वॉल पेंटिंग के माध्यम से कराएं। किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार ई-पास मशीन में अंगूठा लगाते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराएं। नियमानुसार बिक्री व खारिज नहीं पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed