{"_id":"654fd5a5b3f00192480e4fe7","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-amarmani-basti-news-c-7-1-gkp1032-366968-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमरमणि के खिलाफ जारी है गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमरमणि के खिलाफ जारी है गैर जमानती वारंट
Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में कोर्ट ने पहले से ही पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। इसके अलावा एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमरमणि के खिलाफ धारा 82 का नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 16 नवंबर तय कर रखी है। इसी क्रम में शनिवार को अमरमणि के गोरखपुर आवास पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है।
अमरमणि के कोर्ट में हाजिर नहीं होने और समन के बाद भी पेश नहीं होने पर न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने बस्ती पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। चर्चित कारोबारी रहे धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल के अपहरण मामले में अमरमणि त्रिपाठी आरोपी है। छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृतमिला था वह अमरमणि का था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया है।
विशेष एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने अदालत के आदेश के बावजूद अमरमणि को हाजिर नहीं किए जाने पर पुलिस के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जहां सामान्य गरीब अपराधियों के साथ अपेक्षा से ज्यादा प्रभावी पैरवी करती नजर आती है, वहीं प्रभावशाली अपराधियों पर कार्रवाई से ठिठक क्यों जाती है? इस प्रकरण में बस्ती के पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली आपत्तिजनक है।