{"_id":"60d61bfd8ebc3e348c5ea7c7","slug":"nomination-basti-news-gkp3995204187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए कलेक्ट्रेट में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ.राजेश प्रजापति को निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सदर आशाराम वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतों की गिनती की जाएगी।