फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nominated councilor arrested for selling marijuana to Kanwariyas in Harraiya

Basti News: रेस्टोरेंट से पकड़ा गया नामित सभासद, नेपाल से लाकर कांवड़ियों को बेचता था गांजा

Mon, 10 Aug 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 01:22 AM IST
सार

सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के अनुसार रविवार भोर में थानाध्यक्ष संजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोरमा नदी के पुल के पास बस स्टॉप के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट से कांवड़ियों को गांजा बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक व्यक्ति गांजा बेचते मिला।

विज्ञापन
Nominated councilor arrested for selling marijuana to Kanwariyas in Harraiya
गांजा के साथ गिरफ्तार नामित सभासद।

विस्तार

कांवड़ियों को गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने हर्रैया नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि (32) को रविवार को गिरफ्तार किया है। हाईवे पर स्थित उसके रेस्टोरेंट से 10 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी नामित सभासद नेपाल से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया में कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। आरोपी के खिलाफ हर्रैया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हर्रैया थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन

सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के अनुसार रविवार भोर में थानाध्यक्ष संजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोरमा नदी के पुल के पास बस स्टॉप के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट से कांवड़ियों को गांजा बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक व्यक्ति गांजा बेचते मिला।

उसकी पहचान वार्ड नंबर छह, हनुमानगढ़ी हर्रैया निवासी शनि कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई। तलाशी में रेस्टोरेंट से दो पैकेट में 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 12 सौ रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से गांजा लाता है। इसके बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही मनोनीत हुआ था सभासद, अभी नहीं दिलाई गई थी शपथ
शनि कुमार उर्फ रवि को हाल ही में शासन की ओर से हर्रैया नगर पंचायत में मनोनीत किए गए तीन सभासदों में शामिल किया गया था। उसके मनोनयन को लेकर भाजपा के भीतर ही विरोध के स्वर उठे थे। कुछ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई थी।

उसके मनोनयन को लेकर राजनीतिक हलके में काफी चर्चा भी हुई थी। हर्रैया के ईओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शनि कुमार उर्फ रवि को अभी सभासद पद की शपथ नहीं दिलाई गई थी। मनोनयन के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उसने आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए थे। इसी वजह से उसकी शपथ नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने एक्स पर कसा तंज
नामित सभासद की गिरफ्तारी का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस खबर को अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘गांजा गंज’ की रियल कास्टिंग शुरू हो गई है। उन्होंने भाजपा की कथित ‘वनस्पति शाखा’ को लेकर भी व्यंग्य किया। अखिलेश की इस टिप्पणी के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया।

पहले भी पकड़ा जा चुका है गांजा तस्कर
कांवड़ मेले के दौरान मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चार दिन पहले कप्तानगंज में भी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ मेले को देखते हुए मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed