फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Noida entrepreneurs come to meet Alexa Girls Nikita Vamika

Basti: एलेक्सा गर्ल्स निकिता, वामिका से मिलने पहुंचे नोएडा के उद्यमी, कंपनी में नौकरी का दिया ऑफर

Fri, 19 Apr 2024 12:07 PM IST
विजय पुंडीर वीरेंद्र पांडेय, अमर उजाला, बस्ती
वीरेंद्र पांडेय, अमर उजाला, बस्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Apr 2024 12:07 PM IST
सार

बस्ती मूल के निवासी चंद्रभूषण मिश्र ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अखबारों के माध्यम से निकिता व वामिका के कारनामे की जानकारी हुई। तभी से इस दोनों से मिलने की इच्छा हो रही थी। बताया कि इस तरह की बुद्धि वाले बच्चे आगे चलकर कार्पोरेट जगत में काफी नाम कमाते हैं।

विज्ञापन
Noida entrepreneurs come to meet Alexa Girls Nikita Vamika
निकिता और वामिका से मिले नोएडा के उद्यमी चंद्रभूषण मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठिन समय में अपनी सूझबूझ और प्रेजेंस ऑफ माइंड से जान बचाकर रातों रात करोड़ों लोगों की चहेती बन चुकी एलेक्सा गर्ल निकिता और वामिका कार्पोरेट जगत की लाडली बनती जा रही हैं। त्वरित निर्णय लेने की उनकी क्षमता से प्रभावित होकर नोएडा के उद्यमी चंद्रभूषण मिश्र भी उससे मिलने पहुंचे। इनवेस्टर समिट में 1500 करोड़ रूपये का ओएमयू साइन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक चंद्रभूषण मिश्र ने दोनों की बुद्धिमत्ता और दिलेरी की मुक्त कंठ प्रशंसा की। वादा किया कि भविष्य में उसके सामने पढ़ाई पूरी करने में कोई अड़चन नहीं आने पाएगी। अपनी कंपनी में सम्मानजनक नौकरी देने का प्रस्ताव भी दिया। वादा किए कि जल्द कंपनी का ऑफर लेटर और नगद पुरस्कार राशि उसे प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा निकिता को पढाई पूरी करने के बाद अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर दे चुके हैं। चंद्रभूषण मिश्र की कंपनी एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशन लिमिटेड विंडो ब्लाइंड्स फैब्रिक और विंडो ब्लाइंड्स का निर्माण और मार्केटिंग करती है। 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडलूम व टैक्सटाइल्स के डायरेक्टर के साथ 15 सौ करोड़ रुपये के ओएमयू पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके पहले भी कंपनी नोएडा में 610 करोड़ के निवेश एमओयू पर काम कर रही है।
विज्ञापन


बस्ती मूल के निवासी चंद्रभूषण मिश्र ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अखबारों के माध्यम से निकिता व वामिका के कारनामे की जानकारी हुई। तभी से इस दोनों से मिलने की इच्छा हो रही थी। बताया कि इस तरह की बुद्धि वाले बच्चे आगे चलकर कार्पोरेट जगत में काफी नाम कमाते हैं। कहा कि बस्ती की इन बेटियों को उज्जवल भविष्य का खुला आसमान प्रदान करके उन्हें बेहद खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह सुर्खियों में आई एलेक्सा गर्ल्स
13 साल की इस लड़की ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अमेजन की वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा डिवाइस का उपयोग कर घर में उत्पात मचा रहे बंदरों को भगा दिया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद देश दुनिया के मीडिया प्लेटफार्म पर सुर्खियों में आ गई। शहर के आवास विकास कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन शिप्रा के घर आई निकिता तीन अप्रैल को दोपहर बहन की 15 माह की बेटी वामिका के साथ खेल रही थी। घर के बाकी लोग इधर-उधर थे। तभी बंदरों का झुंड घर में घुस गया। बच्चों को डराते हुए एक बंदर किचन का सामान फेंकने लगे। 15 महीने की वामिका मां-मां चिल्लाने लगी। तभी निकिता की नजर फ्रिज पर रखी अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा डिवाइस पर पड़ी। उसने एलेक्सा को कुत्ते की आवाज निकालने के लिए कहा। संयोग से एलेक्सा एक्टिवेट थी और वह भौं-भौं की आवाज निकालने लगी। कुत्ते की आवाज सुनकर बंदर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed