फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nodal officer ne li baithak

मरीजों की ट्रूनेट मशीन से कराएं जांच

Mon, 15 Jun 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
nodal officer ne li baithak
बस्ती में अधिकारियों के साथ बैठक करते नोडल अफसर। - फोटो : BASTI
मरीजों की ट्रूनेट मशीन से कराएं जांच
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राजशेखर ने की अधिकारियों के साथ बैठक
बोले- बिना मास्क या गमछा लगाए कोई भी बाहर न निकले
जिले में कोरोना संक्रमण से हो चुकी है 12 लोगों की मौत
बस्ती। शासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया है। वे सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने बस्ती पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 12 कोरोना पॉजिटिव मृतक का सोशल आडिट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नानकोविड अस्पतालों में आने वाले मरीजों का उपचार करते समय डॉक्टर व स्टाफ सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करें। निर्देश दिए कि मरीजों की ट्रूनेट मशीन से जांच अवश्य कराएं। निगरानी समितियों के माध्यम से गांवों में कोरोना के बारे में प्राप्त हो रहीं नई जानकारियां, उसके लक्षण के बारे में जानकारी दी जाए। निगरानी समितियों के माध्यम से बनकटी ब्लॉक के पांच गांव में चलाए गए रैपिड सर्वे के तरह अन्य गांव में गंभीर रोगों के व्यक्तियों का सर्वे कराया जाय। कोई भी शख्स बिना मास्क या गमछा लगाए बाहर न निकले। इसके लिए निगरानी समितियों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई जाए। कोरोना से ठीक हुए मरीजों तथा उसके परिवार एवं आसपास सतर्क निगरानी रखी जाय। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है। स्किल मैपिंग के कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस से 12 लोगों की मृत्यु हुई है तथा जिले में कोई कंटेंमेंट जोन नहीं है। बताया कि प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों की ओर से कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। 50-50 लोगों को माली एवं मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। करीब दो लाख छात्र-छात्राओं के ड्रेस तैयार करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों एवं प्रवासी कामगारों को काम उपलब्ध कराया गया है। मनरेगा के तहत प्रतिदिन करीब एक लाख 46 हजार लोगों को काम उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 20 हजार से अधिक प्रवासी कामगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया गया। पुलिस विभाग की टीम द्वारा लॉकडाउन तोड़ने वालों पर मुकदमा किया गया है तथा गाड़ियों का चालान किया गया है। पीजीआई लखनऊ के न्यूरो सर्जन डॉ. अवधेश जायसवाल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रोटोकाल की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एडीएम रमेशचंद्र, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. जेपी त्रिपाठी, डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. फखरेयार हुसेन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed