{"_id":"5f0b3cc78ebc3e637c64d2f6","slug":"nodal-officer-inspected-children-s-ward-basti-news-gkp3579094177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने चिल्ड्रेन वार्ड का किया निरीक्षण, सुविधाओं की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने चिल्ड्रेन वार्ड का किया निरीक्षण, सुविधाओं की जानकारी ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने चिल्ड्रेन वार्ड का किया निरीक्षण, सुविधाओं की जानकारी ली
बस्ती। दुग्ध आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील ने शनिवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण किया। वह नगर पालिका परिषद के विशुनपुरा वार्ड भी गए।
नोडल अधिकारी सबसे पहले जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद जेई, एईएस से प्रभावित होने वाले बच्चों के इलाज के लिए तैयार किए गए 15 बेड के वार्ड का निरीक्षण किया। कहा कि वर्तमान में दिमागी बुखार से प्रभावित होने वाले बच्चे आ सकते हैं। इस लिए इस वार्ड को पूरी तरह तैयार रखा जाए। निरीक्षण के समय यहां पर केवल एक बच्चा भर्ती था।
इस वार्ड में 15 वेंटीलेटर की व्यवस्था भी है। उन्होंने वार्ड में स्टॉफ व दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। यहां से निकलने के बाद वे नगर पालिका परिषद के विशुनपुरा वार्ड में सफाई व्यवस्था को देखा। कहा कि जुलाई माह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कूड़ा डालने के लिए कूड़ा पात्र लगवाने, टूटी नालियों को सही करवाने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से सफाई के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, एडीएम रमेश चंद्र, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, तहसीलदार पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।