Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No relief for passengers despite the running of 20 special trains

Basti News: 20 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं

Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
No relief for passengers despite the running of 20 special trains
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री संवाद - फोटो : संवाद
पुरानी बस्ती। त्योहारों पर महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 20 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आने-जाने वाली नौ स्पेशल ट्रेनें विलंब से आईं। भीड़ इस कदर है कि आरक्षित टिकट के बावजूद यात्रियों को सीट पर बैठने की जगह नहीं मिल रही है। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्पेशल (01080) तीन घंटे की देरी से बस्ती पहुंची। गोरखपुर-पुणे स्पेशल (01416) दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल भी दो-दो घंटे विलंबित रहीं। वहीं, हडपसर-गोरखपुर स्पेशल (01415) चार घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य स्पेशल ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंबित रहीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करने के साथ ही ट्रेन के भीतर भी परेशानी उठानी पड़ी। त्योहारों के चलते महानगरों से लौटने वाले यात्रियों की भीड़ जनरल और स्लीपर कोच में अधिक है। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भी कोच में अत्यधिक भीड़ के कारण अपनी सीट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की ओर से अनाउंसमेंट किया गया। पुलिसकर्मियों ने कोचों में अनावश्यक भीड़ करने वाले यात्रियों को समझाकर व्यवस्थित तरीके से यात्रा करने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों में महानगरों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक समय से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed