फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No investigation...explosions in houses and shops

Basti News: जांच न पड़ताल...घरों-दुकानों में धमाके के सामान

Sun, 20 Oct 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
No investigation...explosions in houses and shops
लालगंज में बरामद किए गए पटााखों के गत्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पटाखों को लेकर प्रशासन फिलहाल बेफिक्र है। जबकि कई टन बारूद धंधेबाजों ने घरों और रिहाइशी इलाकों में जुटा रखे हैं। इसका ताजा सबूत शुक्रवार की रात लालगंज बाजार में रिहाइशी इलाके में छापे में मिले पटाखों का जखीरा है।
बताया जा रहा है कि धंधेबाजों ने इस तरह से अनगिनत जगहों पर धमाके का सामान स्टोर कर रखा है। लोगों को डर है कि कहीं 22 वर्ष पहले रुधौली के चुड़ीहार मोहल्ले जैसा हादसा न हो जाए। रुधौली के गांधीनगर वार्ड के चूड़ीहार मोहल्ले के लोग दीपावली का त्योहार आते ही सहम जाते हैं। उन्हें करीब 22 साल पहले हुए हादसे का वीभत्स मंजर याद आने लगता है।
विज्ञापन

उस दौरान डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर बाजार के कुछ लोग दीपावली नजदीक आते ही चूड़ीहार मोहल्ले में पटाखे बनाने का काम करते थे। वर्ष 2003 में पटाखे बनाने के दौरान एक घर में भीषण धमाका हुआ था। जिसमें शब्बीर अहमद, रामदीन, सुबध पाशी और उनकी आठ वर्ष की बेटी को जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के लोग बताते हैं कि इसी तरह से मनमानी की गई थी, जब यह हादसा हुआ था। रुधौली थाना क्षेत्र में नगर पंचायत के दो लोगों को 15-15 किलो बारूद रखने का लाइसेंस जारी किया गया है। जिनकी समय-समय पर जांच होती रहती है।
प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि हाल 10 अक्तूबर को रुधौली कस्बे के गांधीनगर निवासी लाइसेंस धारक फरीदा खातून पत्नी फैजुलरहमान और आफरीन पत्नी फिरोज के स्टॉक की जांच की गई। स्टॉक और गोदाम संतोषजनक पाया गया था।
प्रशासनिक स्तर पर पटाखा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। मगर, कारोबारी तैयारी में जुटे हैं। दुर्गा पूजा, दशहरा में कारोबारी पिछले साल के बचे रॉकेट, बम, गोले गोदामों से बाहर निकालकर खपा चुके हैं। नए पटाखा के भंडारण के लिए ऑर्डर एवं बुकिंग कराई जा चुकी है।
सूत्र बताते हैं कि आधे से अधिक खेप आ चुकी है। लखनऊ, दिल्ली, कानपुर जैसे बड़े शहरों से फुलझड़ी, चमकीले हथगोले, 10, 12, 15 स्टार, अनार, जलेबी, रॉकेट, बम, चटाई आदि नाम से पटाखों की आपूर्ति हो रही है।

यह है दमकल विभाग की तैयारी : मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ ने बताया कि दमकल विभाग की तरफ से 21 से 31 अगस्त तक जनपद के सभी पटाखा लाइसेंस धारी गोदाम व शोरूम का निरीक्षण किया जा चुका है।
सभी जगहों पर अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपाय व्यवस्थित करने एवं अग्निशमन उपकरणों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed