फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nivida of 1.30 Carore and rail passanger sufferring from hardness

1.30 करोड़ की निविदा, फिर भी भीग रहे यात्री

Thu, 28 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nivida of 1.30 Carore and rail passanger  sufferring  from hardness
1.30 करोड़ की निविदा, फिर भी भीग रहे यात्री
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख स्टेशन होने के बावजूद बरसात में यहां यात्री भीग कर ट्रेन पकड़ने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति यात्री छाजन के जर्जर होने के कारण है। यह अलग बात है कि रेल प्रशासन ने यहां से भेजे गए 1.30 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। निविदा की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, मगर धनाभाव के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है।
यहां के तीन प्लेटफार्मों के यात्री छाजन जगह-जगह टूट गए हैं और उन बड़े-बड़े छेद से बरसात में अपने आपको बचा पाना यात्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जबकि इस स्टेशन ने जिले व आसपास के जिलों के तकरीबन 15 हजार यात्री रोजाना महानगरों से लेकर आसपास के महत्वपूर्ण जगहों की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से परेशानी झेल रहे यात्रियों व यात्री सलाहकार समितियों के सदस्यों ने इस समस्या को स्टेशन पर आए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया तो पूर्वोत्तर रेलवे के वर्क डिवीजन ने स्टेशन के तीन प्लेटफार्मों पर यात्री छाजन दुरुस्त करवाने के लिए साल भर पहले एक करोड़ तीस लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई। लेकिन, धन न जारी हो पाने के कारण यात्री छाजन नहीं दुरुस्त किए जा सके। लिहाजा यात्री बरसात में भीग कर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूरी हो गई है प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा काम
एनईआर के सेक्शन इंजीनियर हीरामन प्रसाद ने बताया कि यात्री छाजन की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसके सुधार के लिए काम चालू कर दिया जाएगा। धन की मांग की गई थी, जिसे रेल प्रबंधन ने देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed