फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nishant first in CBSE 12th class

सीबीएसई 12 वीं के बच्चों ने भरी ऊंची उड़ान

Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nishant first in CBSE 12th class
सीबीएसई : 12 वीं में निशांत ने भरी ऊंची उड़ान
विज्ञापन

बस्ती। जिले के (सीबीएसई) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। कोरोना काल के दो वर्ष बाद इस वर्ष परीक्षा हुई। इसमें 36 विद्यालयों में 2373 छात्र पंजीकृत थे। इनके लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। दो वर्ष कोरोना काल के कारण सभी बच्चों को 10वीं बोर्ड 11वीं के तिमाही व 12वीं के छमाही परीक्षा के ग्रेडिंग के आधार पर परिणाम घोषित किया गया था। सेंट्रल एकेडमी के छात्र निशांत उपाध्याय ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरे नंबर पर इसी विद्यालय की सुधा चौधरी ने 97.6 जबकि सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के रामेंद्र पांडेय ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
-------
बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
बस्ती। श्रीराम पब्लिक स्कूल के आकाश वर्मा ने 96.8 प्रतिशत, श्रेयांश पटेल ने 94.6, यश नायक 94.4, रागिनी ने 94.2, श्रद्धा ने 93.4, निकिता चौधरी ने 93.2, हर्षिता दुबे ने 93.2, दिव्यांशु सिंह ने 92.8, अंश चौधरी ने 92.6 तथा श्रेया लखमानी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के 46 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक आरके चौधरी ने सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स में सना खाना ने 92.8, नैंसी सिंह ने 92.6, कीर्ति सिंह ने 92 तथा अभिनव मौर्या ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
सीएमएस स्कूल के मोहम्मद अतीक अहमद ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया है। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के रामेन्द्र पांडेय ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह बताया कि परीक्षा में 499 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 29 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमिंग वड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिवांशी शुक्ला ने 96 प्रतिशत रत्नेश कुमार ने 93.2, अदिति द्विवेदी ने 92 तथा उत्कर्ष त्रिपाठी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आरसीसी पब्लिक स्कूल की अरीबा सरफराज 94.6, करन शुक्ला 93.4, अभिषेक श्रीवास्तव 93.2, स्नेहा गुप्ता 92.6, काजल विनोद वर्मा 90.8, शिवम यादव 90.2, हिमांशु सैनी 90 ने प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
गौर के उदय पब्लिक स्कूल डुहवा के विशाल पांडेय 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया।
सेंट्रल एकेडमी के निशांत उपाध्याय ने 97.8, सुधा चौधरी ने 97.6, निशांत पांडेय ने 97, अतुल अग्रहरि ने 96, हार्दिक पांडेय ने 94, समर्थ शुक्ला ने 92, शिवम चौधरी ने 91, प्रभु सागर ने 91, निखिल चौधरी, दृष्टि पांडेय, हर्षवर्धन व आदित्य कुमार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

अपराइज एकेडमी के श्रेयांश पटेल ने 94.6 प्रतिशत तो सरला इंटरनेशनल एकेडमी के ऋषभ श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। सीडीए एकेडमी मथौली की 12वीं में मधु गुप्ता 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed