फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine contract workers dismissed on charges of artificial fault tax collection

Basti News: कृत्रिम फाल्ट करवसूली के आरोप में नौ संविदाकर्मी बर्खास्त

Sat, 17 Aug 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nine contract workers dismissed on charges of artificial fault tax collection
- 11 व 33 केवी लाइन पर तार फेंक कर करते थे कृत्रिम फाल्ट
विज्ञापन

- अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता के आदेश पर समाप्त हुई सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण खंड हर्रैया के तहत दुबौलिया उपकेंद्र के आठ संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन पर आरोप है कि यह लोग 11 केवी व 33 केवी लाइन पर कृत्रिम रुप से तार फेंक कर फाल्ट करते थे। बाद में इसे ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं से धन उगाही करते थे। मुख्य अभियंता के आदेश पर अधिशासी अभियंता अजय कुमार मौर्य ने सभी 9 कर्मियों की सेवा समाप्त करने का पत्र कार्यदायी संस्था को भेजा है।

जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को नौ संविदाकर्मियों ने अधिशासी अभियंता हर्रैया अजय मौर्या को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि दुबौलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता उनका शोषण कर रहे हैं। शनिवार को अधिशासी अभियंता ने जांच की तो मामला उलटा पड़ गया। जांच में जो तथ्य सामने आए उससे अधिशासी अभियंता भी सन्न रह गए। उन्होंने ने बताया कि जांच में पता चला कि सभी नौ कर्मी क्षेत्र में 11 व 33 केवी लाइन पर तार फेंक कर उसे कृत्रिम रुप से फाल्ट करते थे। इसके बाद इसे ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं से धन उगाही भी करते थे। इसके तमाम साक्ष्य भी मिले हैं। विभागीय कार्यों में मनमानी व खराब बिलिंग प्रगति आदि के लिए जब अवर अभियंता राजकेशर सिंह ने इन सभी को फटकार लगाया तो सभी उन पर शोषण का आरोप लगाकर उनके स्थानांतरण व कार्य बहिष्कार तक की चेतावनी तक दे डाले। बताया कि जांच आख्या अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता को भेजी गई। दोनों अधिकारियों ने संविदाकर्मी राम विलास यादव, जग नरायन सिंह, सभाजीत, दिलीप कुमार, अरुण वर्मा, सूर्यभान, राम चरन, राम किशुन व अलख नाथ तिवारी की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में आउट सोर्सिंग कंपनी ग्लोबटेक क्रिएशंस के सुपरवाइजर को सभी की सेवा समाप्त करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed