फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New sugarcane purchase center in Birupur of Gaur, auditorium to be built in the premises

Basti News: गौर के बिरऊपुर में नया गन्ना क्रय केंद्र, परिसर में बनेगा सभागार

Thu, 11 Sep 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
New sugarcane purchase center in Birupur of Gaur, auditorium to be built in the premises
गौर। सहकारी गन्ना विकास समिति सामान्य निकाय की बुधवार को बैठक हुई। इसमें गौर क्षेत्र के बिरऊपुर में नया गन्ना क्रय केंद्र लगाने के साथ समिति परिसर में सभागार हाल का निर्माण कराए जाने सहित गन्ना किसानों के हित में कई प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति गौर के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने सामान्य निकाय की बैठक में कहा कि गन्ना किसानों के साथ किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जो भी प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं। वह गन्ना किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों पर उतराई के नाम पर किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को देखते हुए बिरऊपुर में नया गन्ना क्रय केंद्र लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। क्योंकि वहां के किसानों को अधिक दूरी के चलते गन्ना बेचने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख महेश सिंह ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए चीनी मिल व समिति कर्मचारियों को बताया कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज न किया जाए और उनका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में जो भी प्रस्ताव पास किए गए हैं। उसे डीसीओ के माध्यम से गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 से 24 सितंबर तक समिति परिसर में सट्टा प्रदर्शन मेला का आयोजन किया गया है। जहां किसान अपना पेड़ी-पौधा एवं सर्वे से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उसमें सुधार करा सकते हैं। सचिव ने बताया कि समिति से जल्द किसानों को नैनो यूरिया का वितरण कराया जाएगा।

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, बभनान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय,आलोक सिंह, आदित्य सिंह, संजय शुक्ल, जितेंद्र पांडेय, गंगाराम यादव, लक्ष्मी गुप्ता, आज्ञाराम चौधरी, चिंता यादव, सोनू, कमलेश यादव, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed