{"_id":"64a9b8e77eb86ac697094744","slug":"new-circle-rate-will-be-applicable-from-august-1-basti-news-c-207-1-bst1001-968-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक अगस्त से लागू होगा नया सर्किल रेट, 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक अगस्त से लागू होगा नया सर्किल रेट, 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि संभव
Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में सर्किल रेट बढ़ने वाला है। एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा। इसमें 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। एक सप्ताह के भीतर सर्वे का कार्य पूर्ण हो जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में टीम गठित हो गई है।
सर्वे टीम में एडीएम कमलेश वाजपेयी, एआईजी देवेंद्र कुमार, सब रजिस्ट्रार सदर ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा हर्रैया, भानपुर व रुधौली तहसील में तैनात सब रजिस्ट्रार शामिल किए गए हैं। नए सर्किल रेट का निर्धारण भी लगभग तय कर लिया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रति वर्ष अगस्त माह में जमीनों के नए सर्किल रेट तय किए जाते हैं। हर साल सर्किल रेट में संशोधन होता है। सर्किल रेट बढ़ाने के सर्वे टीम बनाई जाती है। जमीन के सर्किल रेट के हिसाब से मकान, दुकान आदि खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी लगानी पड़ती है। सर्किल रेट बढ़ने से स्टांप का खर्च भी बढ़ जाता है। निबंधन विभाग का जिले का सालाना लक्ष्य 209.47 लाख है। अकेले सदर तहसील का वार्षिक लक्ष्य 19.77 करोड़ है। इसमें जुलाई महीने का 12.20 लाख निर्धारित है। पिछले साल सर्किल रेट में मात्र सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसके पहले दो साल तक कोरोना काल की वजह से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। सर्किल रेट बढ़ने के बाद मकान, दुकान या प्लॉट और खेती की जमीन के क्रय में लगने वाली स्टांप ड्यूटी भी बढ़ जाएगी। जिससे बैनामा महंगा हो जाएगा।