{"_id":"61ba2f751b5905738d4ef4be","slug":"negative-report-on-15-people-basti-news-gkp4200134147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आए 15 प्रवासियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आए 15 प्रवासियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आए 15 प्रवासियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव
ओमिक्रॉन: साउथ अफ्रीका के अलावा कांगो, बैंकाक, थाईलैंड से आए प्रवासी
सात दिनों तक क्वारंटीन रखने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कराई आरटीपीसीआर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओमिक्रॉन के संबंध में देश भर में बरती जा रही सतर्कता के बीच पिछले पंद्रह दिनों में संवेदनशील देशों से 15 प्रवासी बस्ती पहुंचे हैं। इन्हें क्वारंटीन करने के बाद नमूनों की जांच कराई गई, जो निगेटिव मिली। राहत की बात यह है कि उन्हें सात दिनों तक क्वारंटीन रखने के बाद री- सैंपलिंग कराकर जांच कराई गई है, जिसकी बुधवार को निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
पिछले पंद्रह दिनों में ओमिक्रॉन के लिए संवेदनशील देश साउथ अफ्रीका, कांगो, बैंकाक, थाइलैंड से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है। इसी कड़ी में पिछले पंद्रह दिनों में अपने जिले में आए लोगों की आरटीपीसीआर कराकर उन्हें क्वारंटीन किया गया था। सात दिनों बाद उनके नमूनों की फिर से आरटीपीसीआर जांच कराई गई। उसकी रिपोर्ट बुधवार को मिल गई सभी निगेटिव पाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि शहर के निर्धारित स्थलों पर आटो चालकों की फोकस सैंपलिंग कराई जा रही है। बुधवार को करीब 150 लोगों का नमूना रेलवे स्टेशन, आवास विकास आटो स्टैंड व रोडवेज से एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि संवेदनशील देश से आए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद कहीं भी आने-जाने की अनुमति दे दी गई है। कहा कि जो लोग अपने जिले में विदेश से आ रहे हैं उनके नमूनों की जांच कराए बिना कहीं भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्हें सात दिनों का क्वारंटीन रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।