{"_id":"69bc566c2f0ccdb267004702","slug":"navratris-splendor-markets-filled-with-worship-materials-and-fruits-basti-news-c-207-1-bst1005-155176-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र की रौनक : पूजन सामग्री और फलों से महका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र की रौनक : पूजन सामग्री और फलों से महका बाजार
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में सजी चुनरी व पूजन सामग्री की दुकान संवाद
बस्ती। शक्ति की उपासना के इस महापर्व के पहले दिन जिले के बाजारों में रौनक और उल्लास रहा। चैत्र नवरात्र के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। दुकानदारों ने नवरात्र को देखते हुए अपनी दुकानों को सजा दिया था और पूजन सामग्री का स्टॉक भी लगा दिया था। श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी के साथ फल, फूल और अन्य सामग्री की खरीदारी किए हुए उमड़े थे।
चैत्र नवरात्र के लिए बाजारों में माता की चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान और कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हो रही है। बृहस्पतिवार को गांधीनगर बाजार समेत मंगल बाजार, मालवीय रोड और रोडवेज स्थित गायत्री शक्ति पीठ में पूजन सामग्री की सजी दुकानों पर खरीदारी उमड़े रहे। इन दुकानों पर मां के शृंगार के अतिरिक्त उपवास के लिए भी सामग्री की बिक्री तेज रही।
पूजन भंडार के संचालक सर्वेश कुमार ने बताया कि नवरात्र को ध्यान में रखते हुए नारियल, सुपारी सहित अन्य पूजन सामग्री मंगवाई गई थी। इसके साथ ही चुनरी, माता की तस्वीरें, कलश, अगरबत्ती, धूप, कपूर और अन्य धार्मिक सामग्री भी दुकानों पर उपलब्ध है। बताया कि माता की चुनरी 25 रुपये से आठ सौ रुपये तक और माता के पोशाक 30 रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
नवरात्र के करीब आते ही श्रद्धालुओं की बढ़ती खरीदारी से बाजारों में रौनक लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं फल में केला, सेब, अंगूर, संतरे के भाव भी बढ़ गए। फूल में गेंदा फूल व अन्य फूल की भी मांग हुई। कंपनीबाग और गांधीनगर में फूल लेने के लिए लोग पहुंचे थे।
-- -
माता की मूर्तियों का भी सजा बाजार
नवरात्र के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौराहों और अस्थायी बाजारों में माता की मूर्तियों का बाजार भी सज गया है। छोटी मूर्तियों से लेकर भव्य प्रतिमाओं की जबरदस्त बिक्री देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार नवरात्र के लिए बाजार में माता की मूर्तियां 100 से एक हजार रुपये तक बिक रही हैं जबकि पीतल के दीपक 20 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग अपने घरों में घट स्थापना के लिए उत्साहपूर्वक मूर्तियों का चयन कर रहे हैं। कलश की भी मांग हुई।
-- -
पूजन व व्रत सामग्री के दाम
चुनरी 25 रुपये से 800 रुपये।
मूर्ति 100 रुपये से 1000 रुपये।
वस्त्र 30 रुपये से 2500 रुपये।
सिंघाड़ा आटा 165 रुपये।
कूटू आटा 155 रुपये।
मखाना 1400 रुपये।
मूंगफली दाना 160 रुपये।
किशमिश 600 रुपये।
छुहारा 400 रुपये।
लौंग 1800 रुपये।
इलायची 5000 रुपये।
कपूर 1800 रुपये।
हवन सामग्री 120 से 200 रुपये।
काजू 1000 रुपये।
बादाम 1000 रुपये।