{"_id":"65a440ddb778cbc9bc088978","slug":"national-player-honored-in-practice-camp-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10046-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्रीड़ा भारती के अभ्यास शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्रीड़ा भारती के अभ्यास शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मानित
Mon, 15 Jan 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती के अभ्यास शिविर में सम्मानित किए गए राष्ट्रीय खिलाड़ी। संवाद
फुलवास सिंह साइंस एकेडमी में चला सात दिवस शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फुलवास सिंह सांइस एकेडमी में क्रीड़ा भारती का अभ्यास प्रशिक्षण शिविर रविवार को समाप्त हो गया। सात दिवसीय शिविर में खिलाड़ियाें को खो-खो, योगासन व अन्य खेल के अभ्यास कराए गए। समापन पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
क्रीड़ा भारती के जिला सचिव राम सिंह ने बताया कि अभ्यास शिविर में छह विद्यालयों के 101 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्हें खेल गतिविधियां, शारीरिक कुशलता और योगाभ्यास के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर खिलाड़ियों को खेलों की दीक्षा दी गई। खो-खो व कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन वर्मा, अमीषा वर्मा, अंशिका मिश्रा, श्रेया मिश्रा, प्रियंका, युवराज सिंह व अर्तिका मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमरनाथ मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, सुनील, अखिलेश सिंह, प्रेम कुमार, जगदीश प्रसाद, रामतौल शर्मा, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।