{"_id":"697bbf9ed75be6085c0b2987","slug":"nanda-babas-statue-will-come-from-rajasthan-basti-news-c-207-1-bst1006-152199-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजस्थान से आएगी नंदा बाबा की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजस्थान से आएगी नंदा बाबा की प्रतिमा
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। शिवधाम मंदिर के ब्रह्मलीन महंत नंदा बाबा की समाधि बनाने की तैयारी तेज हो गई है। समाधि स्थल के पास ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए राजस्थान के मकराना से सफेद संगमरमर की प्रतिमा मंगाई जाएगी।
यह प्रतिमा शिवरात्रि के पूर्व स्थापित होगी। इसके अनावरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी महंत जगराम दास ने दी है। उन्होंने बताया किबस्ती के देशबंधु कहे जाने वाले नंदा नाथ संतकबीरनगर के फरेंदिया लाला के रहने वाले थे। 1968 में बीयूएमएस की डिग्री बीएचयू से लेकर बस्ती प्रैक्टिस करने आए थे।
शायद उन्हें बस्ती के दुर्गा महोत्सव का अग्रज बनने के साथ अस्पताल चौराहे के शिवधाम मंदिर में भगवान शिव ने अपनी सेवा के लिए चुना था। प्रैक्टिस करने आए नंदा नाथ ने 1969 में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंकर संन्यास ग्रहण कर लिया। महंत ब्रम्हलीन अवेद्यनाथ उनके गुरु थे। संन्यासी बनकर शहर में वापस लौटे नंदा बाबा ने पहली बार अस्पताल चौराहे पर दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया जो बस्ती की पहचान बनता गया। संवाद