{"_id":"65ea14b208fb43969f0047f8","slug":"nagar-panchayat-nagar-market-equipped-with-cctv-cameras-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112620-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ नगर पंचायत नगर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ नगर पंचायत नगर बाजार
Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर कार्यालय में मिशन सुरक्षा का उद्घाटन बृहस्पतिवार को हुआ। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि अब कोई अपराध कर के बच नहीं पाएगा। नगर पंचायत के भीड़भाड़ वाले व्यस्त स्थानों और रास्तों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इसका विस्तार किया जाएगा। 14 सीसीटीवी कैमरों को सोलर सिस्टम से जोड़कर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत कार्यालय में कंट्रोल यूनिट स्थापित की गई है।
अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने कहा कि नगर पंचायत नगर को नागरिक सुविधाओं से जोड़ने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। सुरक्षा और शांति के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है। भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में यह अच्छा कदम है। उन्होंने सक्षम व्यापारी और आम नागरिकों से भी सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। कहा कि सीसीटीवी लगने से पुलिस का कार्य भी आसान हो जाएगा। इस अवसर पर सभासद संजय सोनकर, विजय जायसवाल, राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी,राम सजन यादव आदि मौजूद रहे।