{"_id":"5b5b62a54f1c1b05468b47b9","slug":"nagar-palika-chairman-and-eo-will-go-for-pm-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी
basti
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। विकास को लेकर गंभीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास, अमृत व स्मार्ट सिटी योजना के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इनकी प्रगति जानने के लिए 28 जुलाई को पीएम मोदी लखनऊ आ रहे हैं। पीएम यहां योजना से जुड़े सभी संस्थानों के लोगों से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी होगी। पीएम के कार्यक्रम का बुलावा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा व ईओ डॉ. मणिभूषण को भी मिला है।
प्रधानमंत्री ने विकास की कड़ी में तीन वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना व स्मार्ट सिटी शुरू किया था। योजना में तय जिलों को स्मार्ट सिटी घोषित करते हुए तमाम कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए धन भी केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराया था। यही हाल अमृत योजना व प्रधानमंत्री आवास की भी थी। तब से लेकर अब तक किन-किन जिलों में इसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हुआ है। इसकी प्रगति जानकर कार्यक्रमों का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री लखनऊ से करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के उन सभी संस्थाओं व विभाग के अधिकारियों, चेयरमैन व इससे जुड़े अन्य अधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया है, जहां प्रधानमंत्री से वे सीधे रूबरू होंगे। ईओ डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी होगी। सरकार ने बुुलावा का पत्र भेजा है। 28 जुलाई की शाम पांच बजे कार्यक्रम शुरू होगा।