फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder

संपत्ति के लालच में की गई थी बलिराम की हत्या

Fri, 25 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
murder
हत्या के वक्त साले की बेटी की शादी से लौट रहे थे सोनहा थाने के करनपुर निवासी बलिराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर/बस्ती। संपत्ति के लालच में करनपुर निवासी बलिराम की हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटी, दामाद और दामाद के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेटी व दामाद को शक था कि बलिराम संपत्ति उन्हें न देकर अपने भाई को बैनामा कर देगा।
शुक्रवार को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी बेटी रेनू निषाद के साथ उसके पति अरविंद निषाद उर्फ सुदामा उर्फ छोटू निवासी पठान टोला पुरानी बस्ती और अरविंद के पड़ोसी दोस्त राहुल निषाद को दुबौली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बांकी, बाइक व खून से सनी अरविंद की शर्ट बरामद की गई।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, 21 जून को बलिराम अपनी ससुराल असुरैना में साले की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। जहां दामाद अरविंद व बेटी रेनू भी पहुंचे। देर रात जयमाल के बाद करीब एक बजे बलिराम घर वापस जाने के लिए निकले। वहीं से अरविंद अपने पड़ोस के मित्र के साथ पीछे हो लिया। खैरा पुलिया के पास दामाद अरविंद व उसके साथी राहुल ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोनहा थाने के करौता उर्फ करनपुर निवासी मृतक बलिराम निषाद (50) की एक मात्र बेटी रेनू है। उसकी शादी तीस नवंबर 2020 को अरविन्द निषाद के साथ हुई थी। पूछताछ में आरोपी अरविन्द ने बताया कि ससुर बलराम का अपनी पत्नी व बच्चों से संबंध ठीक नहीं था। झगड़ा होने के कारण उसकी सास करीब 18 साल अपने मायके में रहीं। बलराम तब भी उनके साथ न रहकर अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। इकलौती बेटी रेनू व दामाद को शक था कि बलिराम जमीन-जायदाद उन्हें न देकर अपने भाई को दे देगा। इसके चलते ही दोनों ने उसकी हत्या करने की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed