{"_id":"6748bb872c01a6c62f0c0ba4","slug":"municipality-strict-illegal-juice-corners-will-be-removed-from-the-city-basti-news-c-207-1-bst1001-128043-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पालिका सख्त... शहर से हटाए जाएंगे अवैध जूस काॅर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पालिका सख्त... शहर से हटाए जाएंगे अवैध जूस काॅर्नर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने का अभियान की शुरूआत में पहले जगह-जगह सड़क के किनारे माड्यूलर टंकियों को हटाया जाएगा।
नगर पालिका ने इन दुकानों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर में अवैध रूप से कब्जा करके जूस काॅर्नर की छह दुकानें चिह्नित कर ली गई है। इन्हें नोटिस देकर एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इसके बाद यदि इन दुकानों को नहीं हटाया गया तो पालिका खुद कार्रवाई पर उतर आएगी।
गैर जनपद से जूस कारोबारियों ने इधर तीन- चार सालों में माड्यूलर टंकिया रखकर जूस का धंधा संचालित कर रहे हैं। पिछले दिनों इसी तरह की एक जूस की दुकान पर विशेष किस्म के लिक्विड एवं कलर से जूस तैयार करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी के बाद प्रशासन ऐसे जूस की दुकानों को लेकर सख्त हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम जहां इन दुकानों पर जूस की सैंपलिंग करनी शुरू कर दी है वहीं नगर पालिका प्रशासन सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा करके दुकान चलाने वालों को अब हटाने का मन बना लिया है। ं