फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipality president again got financial rights

नगर पालिका अध्यक्ष को फिर मिला वित्तीय अधिकार

Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Municipality president again got financial rights
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : BASTI
नगर पालिका अध्यक्ष को फिर मिला वित्तीय अधिकार
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने दिया प्रस्ताव, सदन ने दी मंजूरी
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई। सदन में पिछले बैठक के कार्यवाहियों की पुष्टि के साथ नाराज वार्ड सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से लिया गया वित्तीय अधिकार फिर से उन्हें दे दिया। तत्पश्चात सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।
दोपहर बाद आयोजित बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा के सामने सबसे पहले वार्ड सदस्यों ने अपनी बात रखी। पालिका प्रशासन की ओर से कराए गए विकास कार्यों पर बहस करने के बाद सदस्यों ने प्रस्ताव दिए, जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद 17 जुलाई को हुई बैठक के कार्यवाही की पुष्टि की गई। कुछ सदस्यों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार वापस लेने पर बातचीत हुई और सदस्यों ने फिर से अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार दे दिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष और संचालन ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मीरा राय, मंजू श्रीवास्तव, शालू यादव, शांति शुक्ला, पूनम श्रीवास्तव, अब्दुल अजीज, कमरुलहुदा, चुनमुन लाल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, पूनम, इद्रीश, सहायक अभियंता घनश्याम चित्रगुप्त, जेई राम चरन शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, जेई जलकल अर्चना वर्मा, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed