Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Motorcyclist killed after being struck by a trailer; the young man was returning from a fair.

Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मेला देखकर लौट रहा था युवक

Wed, 25 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being struck by a trailer; the young man was returning from a fair.
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे के पास मंगलवार देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र महाबल निवासी मरहा, पोस्ट कटया, थाना नगर बाइक से कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने मालपुर वैष्णोपुर आए थे। मंगलवार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। चमनगंज चौराहे के पास ट्रेलर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बाइक ट्रेलर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक फिसली, दो घायल
कलवारी। थाना क्षेत्र के दौलतचक गांव निवासी दो युवक मंगलवार को वैष्णोपुर मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। गिट्टी प्लांट कलवारी के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे मनीष कुमार पुत्र रामबहाल और भास्कर राव पुत्र राजाराम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दाहिना पैर टूटने के कारण मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि भास्कर को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed