{"_id":"65a988c35839ed50a80f52ba","slug":"mothers-death-husband-accused-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10248-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रसूता की मौत, पति ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रसूता की मौत, पति ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही का आरोप, उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेसी
बस्ती। सीएचसी लौहरौली में प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। रुधौली थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी मनोज कुमार ने एसपी, पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष, डीएम के साथ ही अनेक उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लमाई है।
पत्र में मनोज कुमार ने कहा है कि उसकी पत्नी विन्ध्यवासिनी का पहला बच्चा था। प्रसव पीड़ा होने पर उसे सीएचसी लौहरौली में भर्ती कराया गया। छह जनवरी की रात करीब 10 बजे स्टाफ नर्स ने बताया कि नार्मल डिबीवरी के लिए चीरा लगाना पड़ेगा। सात जनवरी 2024 को करीब 7:15 बजे लड़की पैदा हुई। मनोज ने आरोप लगाया कि उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई, उसने बाद में रुपये देने को कहा।
मनोज ने कहा है कि उसकी पत्नी को चीरा लगाने के बाद टांका नहीं लगाया गया। इससे अधिक रक्त गिरने के कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई। एक कर्मचारी ने एंबुलेंस बुलाया और उसे जबरिया घर भेज दिया। रास्ते में ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। शव को दफना दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मनोज ने कहा है कि गलत इलाज के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। दफनाए गए शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपियों पर केस दर्ज कराकर उसे न्याय दिलाया जाय।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।
विज्ञापन