फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Moradabad youth arrested for throwing acid on girl

Basti News: युवती पर तेजाब फेंकने वाला मुरादाबाद का युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Moradabad youth arrested for throwing acid on girl
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव में कमरे में सो रही लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर फरार युवक को पुलिस ने तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलीम (30) मुरादाबाद जिले के जाहिदपुर शिकमपुर गांव का रहने वाला है। उसे थाना क्षेत्र के मनौरी पुल के पास पकड़ा गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सलीम मुरादाबाद से यहां आकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह सिसवारी गांव में ही रहा करता था। गांव के निवासी सेराज अहमद ने उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना हैं कि बृहस्पतिवार को भोर में उनके घर में सभी लोग सो रहे थे। उनकी 19 साल की बेटी के ऊपर सोते समय कमरे की खिड़की से आरोपी युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। जिससे बेटी का चेहरा, गर्दन और सीने में जलन होने लगी।
विज्ञापन

लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने लड़की और चिकित्सकों का बयान भी लिया था। इसी के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकाने पर दबिश देनी शुरू कर दी थी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली आरोपी सलीम मनौरी चौराहे के आसपास घूम रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी करके पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1220 रुपये, एक की-पैड मोबाइल,आधार कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष वॉल्टरगंज शशांक शेखर सिंह, प्रभारी सर्विलांस शेषनाथ यादव, हेड कांस्टेबल मिथुन कन्नोजिया, धीरेंद्र यादव, मृत्युंजय कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed