फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monsoon activated, crops got life

सक्रिय हुआ मानसून, फसलों को मिली संजीवनी

Sun, 18 Jul 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Monsoon activated, crops got life
सक्रिय हुआ मानसून, फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन

शनिवार से रविवार के बीच 29 मिमी बारिश से खेतों में भरा पानी
मौसम विशेषज्ञों ने अभी और बारिश का जताया अनुमान
28 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, न्यूनतम पहुंचा 23
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। काफी परेशान और हैरान करने के बाद आखिरकार शनिवार को मानसून सक्रिय हुआ। शनिवार की सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हुई और शाम तक सिलसिला जारी रहा। रविवार को भी दोपहर तक अच्छी बारिश हुई। जिससे लगातार चल रहे पंपसेट की आवाज बंद हो गई। बारिश शुरू होने से मुरझा रही फसलों और किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी और बरसात होने के आसार बन रहे हैं। बरसात होने से तापमान में भी गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। जबकि रविवार को इनमें एक डिग्री सेल्सियस की और कमी दर्ज की गई। बरसात के लिहाज से जुलाई का महीना किसानों के लिए निराशाजनक रहा। किसानों को जब सबसे अधिक पानी की जरूरत थी तो तेज धूप के कारण धान की फसल झुलस रही थी। किसान अपनी कमाई खेतों में लगा चुका था अब ऐसे में धान की फसल को बचाने के लिए मजबूरी में सिंचाई कर रहा था। इसकी वजह से किसानों की लागत बढ़ती जा रही थी। हालांकि शनिवार को हुई हल्की बरसात ने किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक आगामी 36 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि तापमान में एक डिग्री बढ़ोत्तरी के आसार हैं। मानसून सक्रिय होने के बाबत कहना है कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भरपूर नमी लेकर आ रही हैं जिससे बारिश होने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed