फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Money Deepawali with pomp, houses illuminated with diyas and fringes

धूमधाम से मनी दीपावली, दीये और झालरों से रोशन हुए घर

Mon, 24 Oct 2022 04:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Money Deepawali with pomp, houses illuminated with diyas and fringes
रौता चौराहे पर शैनेश्वर मंदिर पर आरती करते लोग। - फोटो : BASTI
धूमधाम से मनी दीपावली, दीये और झालरों से रोशन हुए घर
विज्ञापन

बस्ती। जिले में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गई। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को मिट्टी के दीपों और झालरों से सजाया। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की।
सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश देने का क्रम चलता रहा। माना जाता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे तो लोगों ने खुशी में दीये जलाए। उसके बाद से ही लोग कार्तिक अमावस्या को दीपावली मनाने लगे। एक मान्यता यह भी है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक अमावस्या के दिन नरकासुर का वध किया था। इसके अलावा माता लक्ष्मी भी इसी दिन समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। इस वजह से भी दीपावली का पर्व खास है। सोमवार को पूरे जिले में दीपावली के मौके पर लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। मंदिरों में भी पूजा हुई।
विज्ञापन

देर शाम घरों को सजाकर पुरोहितों की मदद से मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर धन व वैभव की वृद्धि की कामना हुई। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने पूजा की और उनसे हमेशा के लिए अपने घर में वास करने की विनती की। लोगों ने सपरिवार एक-दूसरे के घर जाकर मिठाई व उपहार के साथ दीपावली की बधाई दी। खरीदारों की भीड़ की वजह से बाजार की सभी प्रमुख सड़कों पर देर तक चहल-पहल बनी रही। सभी व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में विधि विधान से माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed