फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MLC Election Yesterday in presence of para militery force

एमएलसी चुनाव: पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में कल होगा मतदान

Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLC Election Yesterday in presence of  para militery force
एमएलसी चुनाव : पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में कल होगा मतदान
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव के लिए कल यानी शनिवार को मतदान कराया जाएगा। जिले के 14 ब्लॉकों को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। एमएलसी चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिकाध्यक्ष, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद मतदान करेंगे। एमएलसी चुनाव में पहली बार अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अर्द्ध सैनिक बल की सुरक्षा में मतदान कराया जाएगा। मतदान केन्द्र के अन्दर केवल आयोग की ओर से प्राधिकृत अधिकारी-कर्मचारी एवं मतदाता ही प्रवेश पा सकेंगे। मतदान केंद्र के गेट पर जांच के लिए एक मतदाता सूची रखी जाएगी। 200 मीटर के भीतर कोई वाहन नहीं जाएगा। मतदान केंद्र के भीतर तैनात सभी कार्मिकों को वैध परिचय पत्र रखना होगा। मतदान से लेकर मतगणना तक इन्हें ही सुरक्षा व्यवस्था संभालनी होगी। इसके लिए एक कंपनी आईटीबीपी और एक प्लाटून सीआरपीएफ कंपनी मिल गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन जवानों के सहयोग में थाना प्रभारी, एक दरोगा, छह सिपाही, दो महिला सिपाही और दो होमगार्ड लगाए जाएंगे। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सीआरपीएफ जवानों की देखरेख में शिवहर्ष किसान पीजी के स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना होने तक सीआरपीएफ ही स्ट्रांग रूम की रखवाली करेगी। सीओ व थानेदारों को हिदायत दी गई है कि विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाएं रखें। कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-चार मतदान कर्मी रहेंगे तैनात
प्रत्येक मतदान पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। मतदान नौ अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान शुरू होने से आधा घंटे पूर्व मतपेटिया सील करने की कार्रवाई की जाएगी तथा खाली मतपेटियां वहां उपस्थित प्रत्याशी के एजेंट को दिखाई जाएगी। उनके हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। मतदान करने की प्रक्रिया बाहर चस्पा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए गए बैगनी रंग के स्केच पेन से वरीयता का मत अंकित करना होगा। किसी अन्य पेन से मत अंकित करने पर अवैध हो जाएगा।

मतपत्र में नहीं होगा नोटा
मतपत्र के पीछे पीठासीन अधिकारी मोहर एवं हस्ताक्षर करेंगे परंतु काउंटर फाइल पर केवल मोहर लगाएंगे। गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान के समय एक क्रम से मतपत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। मतदान में अमिट स्याही का प्रयोग नहीं होगा। मतदान केंद्र के अंदर उनका प्रवेश वर्जित होगा। मतपत्र में नोटा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed