फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   misbehave with Ladli should be hanged bulldozers be run at home

हैवानियत से गई थी किशोरी की जान: मां बोली- दरिंदगी करने वालों की हो फांसी, घर पर चलाया जाए बुलडोजर

Thu, 08 Jun 2023 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Thu, 08 Jun 2023 10:36 AM IST
सार

किशोरी के परिवार व आसपास के लोगों की सबसे ज्यादा गुस्सा कुंदन सिंह को लेकर है। बताया जा रहा है कि उसकी आम शोहरत भी अच्छी नहीं है। बाकी दोनों आरोपी मोनू निषाद व राजन निषाद उसके शागिर्द बताए जाते हैं। एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुंदन सिंह की बड़ी फोटो लगी है।

विज्ञापन
misbehave with Ladli should be hanged bulldozers be run at home
गौर क्षेत्र में किशोरी की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए लोगों से वार्ता करती पुलि - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र में दरिंदगी की शिकार हुई किशोरी के परिवार वालों की हालत तीसरे दिन भी सामान्य नहीं हो पाई है। परिवार की लाडली बिटिया के साथ हुई हैवानियत ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। दिलासा देने वालों का तांता लगा हुआ है लेकिन किसी सांत्वना का उन पर असर ही नहीं हो रहा है। वे एक ही बात बार-बार दोहरा रहे हैं कि आरोपियों को फांसी दिलाई जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चले। किशोरी के शव का इसी उधेड़बुन में तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

विज्ञापन


माता-पिता कहते हैं कि उनकी बड़ी बेटी मुंबई से आ रही है। बृहस्पतिवार सुबह तक आ जाएगी। इसके बाद वे अंतिम संस्कार करेंगे। हालांकि मंगलवार को बिरऊपुर के पास सड़क पर धरना देने के दौरान पुलिस के सामने उन लोगों ने जो शर्त रखी थी, उसे पुलिस ने पूरा कर दिया। बावजूद इसके, परिवार वालों ने बुधवार को अंतिम संस्कार नहीं किया।
विज्ञापन


आरोपियों को साथ बैठाकर होगी पूछताछ
अब तक की छानबीन के बारे में पुलिस कुछ बताने से कन्नी काट रही है। विवेचक ब्रिजेंद्र पटेल ने बुधवार को मीडिया से दूरी बनाए रखी। तफ्तीश का पर्यवेक्षण कर रहे सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कुंदन सिंह को जिले से बाहर पकड़ा गया है। टीम उसे लेकर अभी थाने तक नहीं पहुंची है। रात तक उसके आने की उम्मीद है। जिसके बाद तीनों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी कि उस दिन कैसे क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दरिंदगी की शिकार बिटिया का दूसरे दिन भी नहीं हो पाया अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे लोग

कुंदन की पुलिस से नजदीकियों की सबसे ज्यादा चर्चा

किशोरी के साथ हैवानियत के आरोपी कुंदन सिंह की पुलिस की नजदीकियों को लेकर क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चा है। गौर थाने के पुलिस कर्मियों के साथ उसके कई फोटो वायरल हो रहे हैं। इससे पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। इनमें से एक फोटो में वह थाने पर ही कुछ पुलिस कर्मियों के ग्रुप के साथ दिखता है। एक अन्य फोटो में एक वर्दी धारी उसके घर में सोफे पर बैठा दिख रहा है। सामने मेज पर गिलास में शराब जैसी चीज रखी हुई है। आरोपी कुंदन सिंह बनियान पहने सिपाही के बगल में बैठा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह उसी घर की फोटो है, जिसमें सोमवार की रात किशोरी के साथ दरिंदगी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: घायल को हाईवे पर फेंककर भाग गया एंबुलेंस चालक, रात भर सड़क के किनारे तड़पता रहा किशोर

आरोपी के मकान में अक्सर होती थी पार्टी
किशोरी के परिवार व आसपास के लोगों की सबसे ज्यादा गुस्सा कुंदन सिंह को लेकर है। बताया जा रहा है कि उसकी आम शोहरत भी अच्छी नहीं है। बाकी दोनों आरोपी मोनू निषाद व राजन निषाद उसके शागिर्द बताए जाते हैं। वे अक्सर उसके साथ देखे जाते थे। एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुंदन सिंह की बड़ी फोटो लगी है। जिसमें आरोपी मोनू साहनी व राजन निषाद की तस्वीर भी हैं। लोगों का कहना है कि कुंदन सिंह का परिवार उस घर में नहीं रहता है। लिहाजा वहां अक्सर दारू-मुर्गे की पार्टी होती थी। जिसमें कई पुलिस वाले भी शामिल होते थे।

भाजपा ने किया किनारा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौर राम अचल मौर्या ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गौर में हुई घटना से भाजपा कार्यकर्ता दुखी हैं। कुंदन सिंह नाम का व्यक्ति कुछ माह तक किसान मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष रहा था। विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के कारण 15 अप्रैल 2022 को मंडल उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

मकान की नवैयत की जांच के लिए बनी कमेटी

किशोरी के परिवार और क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान मांग रखी थी कि जिस घर में दरिंदगी हुई, वह ग्राम समाज की जमीन में बनाया गया है। इसके मद्देनजर बुधवार को एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने नायब तहसीलदार, चार लेखपालों और राजस्व निरीक्षक की टीम गठित कर दी है। एसडीएम ने बताया कि टीम को उस मकान की नवैयत की जांच करके एक-दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि वह मकान सरकारी भूमि पर पाया गया तो उस पर बुलडोजर चलवाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख कांप गए लोग: घर में बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, बेटे की मौत से बिखर गई खुशियां

अत्यधिक रक्तस्राव बना मौत का कारण
घटना स्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर फोरेंसिक जानकारों का कहना किशोरी के साथ एक से अधिक लोगों ने दरिंदगी की होगी। उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक दोनों तरह से दरिंदगी की गई है। उसके साथ ऐसा पहली बार हुआ होगा इसलिए अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। जो कि उसकी मौत का कारण बना। शरीर पर कहीं भी कोई अन्य चोट के निशान नहीं पाए गए।

दिलासा देने पहुंचे पूर्वमंत्री व विधायक
पीड़ित परिवार को दिलासा देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी के अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, माकपा नेता का.केके तिवारी, भाकपा के अशर्फी लाल, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष वंदना आदि ने भी घर जाकर किशोरी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed